Connect with us

राजनांदगांव

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Published

on

राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। साथ ही कोरोना जांच एवं टीकाकरण की गति भी बढ़ाई गई है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयासों के अंतर्गत जिले में अब तक शत-प्रतिशत लोगों को कोविड का पहला डोज लगाया जा चुका है, वहीं दूसरे डोज का कवरेज 86 प्रतिशत रहा है।
बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ने की संभावना भी बनी रहती हैं। जरा.सी लापरवाही से बीमारियां लोगों को घेरना शुरू कर देती हैं। कोरोना संक्रमण के लिए भी यह समय संवेदनशील है। इस समय बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बरासत के मौसम में सर्दी, खांसी-जुकाम आम है और ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय जागरूक रहने की आवश्यकता है। जन-जागरुकता के लिए इस आशय का प्रचार-प्रचार करने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए इस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले से जुड़ी महाराष्ट्र सीमा के पाटेकोहरा और डोंगरगढ़ व राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग सेंटर फिर से शुरू कर दिया है, ताकि किसी और राज्य से आने वाले कोविड के संभावित मरीजों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में भी कोरोना जांच की जा रही है।
विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने भी कोराना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेषकर कोरोना टीकाकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है, स्थितियों के अनुरूप टीकाकरण के लिए रणनीति बदलकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिले में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने के लिए टीम बढ़ाएं, उसके साथ ही डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन के लिए जनपद सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सीएमओ से समन्वय करें। टीकाकरण के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी कराएं। दूसरे डोज तथा प्रिकॉशन डोज से छूटे हुए व्यक्तियों की सूची बना लें। टीकाकरण से संबंधित एक ग्रुप बनाकर उसमें प्रतिदिन जानकारी साझा करें। कलेक्टर ने छुईखदान विकासखंड में मलेरिया मुक्त अभियान के साथ ही टीकाकरण अभियान एक साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से कोविड का टीका लगवाने और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है।

लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं : डॉ. चौधरी
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः ऐसे लोग जिनमें सर्दी, खांसी या कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रतीत हों, वह तुरंत इसकी जांच कराएं। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी टला नहीं है। गति भले ही धीमी है, लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल यानि मास्क लगाने, हाथों को समय-समय पर सैनेटाइज करने तथा आवश्यक शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील भी की है। साथ ही लोगों से कोविड टीका और उसका बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया है।

इन बातों का रखें ख्याल
० सर्दी जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
० हमेशा मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें।
० घरों और अपने आसपास साफ.सफाई रखें।
० फ्लू जैसे कोई भी लक्षण हो तो एहतियात बरतें।
० सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
० संक्रमण के प्रभाव में आए व्यक्ति से मिले हों तो जल्द कोविड जांच करा लें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending