Connect with us

राजनांदगांव

विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरुकता के लिए जिले में हुए विविध आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। दुनिया 8 अरब की ओर… विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इस आशय को गंभीरता से लेते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल सहित सभी विकासखंडों के अस्पतालों में परिवार नियोजन हेतु चिन्हित पात्र महिलाओं व पुरुषों के लिए नसबंदी की सेवा भी शुरू की गई है।
बढ़ती जनसंख्या से संबंधित बिंदुओं, चिंताओं और संभावनाओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने हेतु हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक करना है। जनसंख्या दिवस मनाते हुए इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। विश्व जनसंख्या दिवस इस बार 8 बिलियन की दुनियाः सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना की थीम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल सहित मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुईखदान व खैरागढ़ के अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिवार नियोजन हेतु उन महिलाओं व पुरुषों को नसबंदी की सेवा दी गई, जिन्हें जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान किए गए सर्वे में नसबंदी के लिए चिन्हित किया गया था। साथ ही बढ़ती जनसंख्या के प्रति जनजागरुकता के लिए अस्पताल व चौक-चौराहों पर प्रेरक पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसी तरह गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज में पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रेरक पोस्टर बनाकर तथा सार्थक निबंध लिखकर जनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ अथवा महत्व को रेखांकित किया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः परिवार नियोजन के साधनों के प्रचार-प्रसार की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार नियोजन के फायदे बताने के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया गया है। विश्व जनसंख्या दिवस के क्रम में जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। दो चरणों में मनाए जा रहे जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के प्रति जागरुक करना है। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की जानकारी देने के साथ ही परिवार नियोजन के स्थाई-अस्थाई साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जनसंख्या स्थिरीकरण पर जोर देते हुए ब्लॉक स्तर के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन संबंधी गर्भ निरोधक सामग्री के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन के साधनों की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी परिवार कल्याण, डॉ. अल्पना लुनिया ने बतायाः नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव जिले में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का विवाह (बाल विवाह) का आंकड़ा साल 2015-16 में जहां 17.2 प्रतिशत था, वह घटकर साल 2020-21 में 3.8 प्रतिशत पर आ गया है, यानि ऐसे मामलों में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है जो महिलाओं के स्वास्थ्य तथा परिपम्ता के आधार पर जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए काफी अच्छा संकेत है।

पुरुष नसबंदी सरल और सुरक्षित
जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप लोग अब परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों का उपयोग करने लगे हैं। हालांकि, परिवार नियोजन को लेकर लोगों के व्यवहार परिवर्तन की जरूरत अभी भी है। इसे गंभीरता से लेते हुए यह अपील की जा रही है कि पुरुष नसबंदी सरल, सुरक्षित और महिला नसबंदी से बेहद आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें तथा इस सेवा का लाभ उठाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending