Connect with us

राजनांदगांव

गोधन न्याय योजना से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित करने की जरूरत : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना की गहन समीक्षा की। इस दौरान सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ वीडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत गौठान स्वीकृत होने चाहिए। इसके साथ ही सभी गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके लिए यह जरूरी है कि गौठान सक्रिय रहें और जरूरतमंद व्यक्ति इससे लाभान्वित हो सकें। गोबर खरीदी के बाद गोबर को सुरक्षित रखें तथा गौठानों में नियमित गोबर खरीदी जारी रहना चाहिए। ऐसे ग्राम पंचायत जहां गौठान के लिए अतिक्रमण की स्थिति हो वहां ग्राम स्तर पर निराकरण का प्रयास करें। वन विभाग के गौठानों के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया जाना है। उन्होंने कहा कि गौठानों में समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आजीविका गतिविधि को बढ़ाना है। गौठानों में फैसिंग कराने के साथ सब्जी बाड़ी, मुर्गी शेड, मछलीपालन, मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने गौठान की गतिविधियों के लिए अनिवार्य रूप से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। गौठानों में समूह की महिलाओं को हल्दी, मिर्च, मसाला पीसने की मशीन भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम बनाएं जहां सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग की जा सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी गौठानों में चारागाह विकसित किया जाना है। जिसके लिए नेपियर घास एवं मक्का के खेती की तैयारी रखे। उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी जनपद सीईओ को नेपियर घास लगाने के लिए विशेष तौर पर कहा। बारिश के मद्देनजर पौधरोपण करते हुए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जितनी गोबर खरीदी हुई है उसी अनुपात में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण होना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस दिन गोबर खरीदी हो उसकी एन्ट्री उसी दिन कराएं। उन्होंने रोका-छेका अभियान के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि गांव की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए शासन के मंशानुरूप यह पारंपरिक अभियान चलाया गया है। 10 जुलाई से 20 जुलाई तक यह अभियान रहेगा। इसके लिए तैयारी रखते हुए चरवाहे की नियुक्ति करें। गांव में मवेशियों को खुले में न छोड़कर गौठान में रखा जाए, इसके लिए गांव के लोगों से चर्चा करते हुए कार्य योजना बनाएं। राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि में गौमूत्र के उपयोग हेतु गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौमूत्र के उत्पाद बनाए जाएंगे। जिसके लिए गौमूत्र संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए गौठानों का चिन्हांकन कर लें। उन्होंने नगरीय निकायों में गोबर खरीदी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे गौठान जहां डबरी निर्माण किया जा सकता है, वहां डबरी निर्माण करते हुए मत्स्य पालन को प्रोत्साहन दें जहां डबरी निर्माण नहीं हो पा रहा है वहां बॉयोफ्लॉक कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ प्रति मंगलवार दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जन चौपाल लेंगे। कोविड टीकाकरण के कार्य को गति देना है। इसके लिए गांव में विशेष रूप से मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराएं। राजीव युवा मितान क्लब के कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि खुले में बोर नहीं होना चाहिए। इसका निरीक्षण करें और इसके लिए प्रमाण पत्र भेज दें। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं के लिए समन्वय करते हुए कार्य करने के लिए कहा। गौठानों में मुर्गी शेड, वर्मी टांका, मछलीपालन, गौठान में रोपे गए पौधों की संख्या, मत्स्य पालन के लिए तालाब, अमृत सरोवर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नरवा के कार्य, चारागाह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, जैविक खाद उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति, गोबर क्रय, गौठानों में सिलाई मशीन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गोबर खरीदी के अनुपात में ही वर्मी टांका होना चाहिए। मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण किया जाना है। चारागाह विकसित करने के लिए अभी सही समय है इसके लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि रोका-छेका अभियान के अंतर्गत फसलों की सुरक्षा के लिए सभी को कार्य करना है। सभी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के अलावा 3 तरह की गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए कहा। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस, उप संचालक हाथकरघा इंद्रराज सिंह, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्रीमती गीतांजलि गजभिये, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत, जिला पंचायत के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending