Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से की नई पहल, बच्चों के ज्ञान एवं अध्ययन के स्तर को परखा

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नई पहल की है। इसी कड़ी में उन्होंने शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में कक्षा बारहवीं के बच्चों को शिक्षक बनकर कॉमर्स विषय पढ़ाया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोई भी विषय छोटा या बड़ा नहीं है। हर विषय महत्वपूर्ण है। अपने विषय में अच्छी मेहनत करें और सफलता अर्जित करें। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जो सोच रहे हैं, वह बन सकते हैं। लक्ष्य के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे, तो सफलता जरूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कॉमर्स उनका विषय रहा है और इस विषय में कैरियर के अच्छे अवसर हैं। छात्राओं ने उत्साह एवं खुशी से अपने कैरियर की बातें कलेक्टर से साझा की। किसी ने कहा कि चार्टर्ड एकाउन्टेंट बनना है, तो किसी ने कहा बैंक मैनेजर, एकाउंट ऑफिसर, कैशियर तो किसी ने शिक्षक एवं पुलिस में जाने की इच्छा जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ है। समाचार पत्र जरूर पढ़ें और इसे अपनी आदत में शामिल करें। अपनी पढ़ाई का समय जरूर बढ़ायें।
कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को पढ़ाते हुए मूल्य ह्रास, साझेदारी, लाभांश, आयकर के संबंध में पूछा और उनके ज्ञान एवं अध्ययन के स्तर को परखा। कलेक्टर ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह का बड़ा व्यवसाय करने के लिए एक व्यक्ति के साथ अन्य व्यक्ति कार्य करते हैं तथा संचालित व्यवसाय के लाभ को आपस में बांट लेते है। जिसे पार्टनरशिप या साझेदारी कहा जाता है। उन्होंने आयकर की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को अपनी आय के अनुसार शासन को कर देना होता है और कर कई प्रकार के होते हंै। व्यवसायी प्रतिदिन सुबह व्यवसाय करने के बाद ओपनिंग बैंलेंस तथा शाम को क्लोजिंग बैंलेंस का ब्योरा रखते हैं। उन्होंने बच्चों से कॉमर्स के जनक का नाम पूछा तो बच्चों ने कॉमर्स के जनक लुकास पेसियोला का नाम बताया। उन्होंने अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए बीबीए एवं एमबीए के कोर्स का भी ट्रेंड है और कैरियर के लिए कई नए आयाम हंै। उन्होंने बच्चों से भारत का नक्शा बनवाकर उनके दिशा संबंधी ज्ञान का भी परीक्षण किया। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। कलेक्टर ने बच्चों से उनके फेवरेट टीचर के बारे में पूछा, तो बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षक एमटी शेख का नाम बताया। बच्चों ने उन्हें स्थायी सम्पत्ति एवं अस्थायी सम्पत्ति के संबंध में भी बताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर एवं प्राचार्य मती सुनीता खरे, शिक्षक एमटी शेख एवं अन्य अधिकारी तथा शिक्षक उपस्थित थे।
गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को महती जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर स्वयं प्रति सप्ताह शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में अध्यापन कार्य संपादित करेंगे। जिला स्तरीय अधिकारी सप्ताह में एक दिन स्कूलों में पहुंचकर अध्यापन कार्य संपादित करेंगे। अधिकारीगण अपने विषय अनुसार अध्यापन कार्य संचालित करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending