Connect with us

राजनांदगांव

जिले के गौठानों को विकसित करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव कार्य : सिंह

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह अंजोरा एवं बघेरा गौठान पहंुचकर गौठान संचालन के साथ ही महिला समूहों द्वारा आर्थिक उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों से रूबरू हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने अंजोरा गौठान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गौठान मेला का आयोजन होना चाहिए, ताकि यहां नवाचार से जिले के सभी विकासखंडों से आए अधिकारी एवं जनसामान्य अपने गौठान में भी अच्छा कर सकें। यहां जिले भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भ्रमण होना चाहिए। गौठान मेला के आयोजन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान मेला में प्रत्येक विकासखंड के गौठान समूह की महिलाओं के 5 उत्कृष्ट उत्पाद यहां होना चाहिए। समूह की महिलाओं का एक डे्रस कोड होना चाहिए। गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करना है। कलेक्टर से कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग से आए बच्चों ने भेंट की। बच्चों ने बताया कि वे यहां सीखने एवं भ्रमण के लिए आए हैं। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि गौठान में क्या सीखने मिला। बच्चों ने बताया कि अंजोरा गौठान बहुत अच्छा है और पहली बार हम यहां गुरू चंदन एवं गोपी चंदन निर्माण कार्य, अगरबत्ती निर्माण, बॉयोफ्लॉक कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन, बटेर पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण देखकर व्यवहारिक दृष्टिकोण से बहुत सी बातें समझ पाए। उन्होंने गौठान में किए गए सघन पौधरोपण की प्रशंसा की।
कलेक्टर श्री सिंह ने महिलाओं द्वारा अब तक की गई गोबर खरीदी, हितग्राहियों को भुगतान की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि यहां अच्छी गुणवत्ता के वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं को आर्थिक उन्नति के लिए आवश्यक सलाह दी। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने अंजोरा गौठान में पौधरोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र की भांति है। पेड़-पौधे लगाने के बहुआयामी फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अभी बारिश का मौसम पेड़-पौधे लगाने का उपयुक्त समय है। कलेक्टर श्री सिंह ने बघेरा गौठान में रोका-छेका कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि फसल की सुरक्षा के लिए मवेशियों को गौठान में रखें। उन्होंने बघेरा गौठान में रेशम का धागा निर्माण एवं मुर्गीपालन के कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गौठानों को अच्छा बनाना है। इसके लिए हरसंभव कार्य किए जायेंगे। उन्होंने जनपद सीईओ को इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत, बीपीएम श्री सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending