Connect with us

राजनांदगांव

बारिश में वार्डो में पहंुच निगम आयुक्त कर रहे सफाई कार्यो का मुआयना

Published

on

राजनांदगांव। शासन की मंशानुरूप शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालों एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और हो रही बारिश को ध्यान में रखकर वर्तमान में प्रतिदिन नाला-नालों की सफाई जा रही है। लगातार बारिश होने पर प्रतिदिन आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी प्रातः सफाई कार्यो का मुआयना करने शहर के स्थलाकृतिक रूप से निचले क्षेत्रों में जाकर पानी भरान क्षेत्रों में साफ सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दे रहे है, ताकि बारिश का पानी वार्डो में न भरे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों से भी सफाई के संबंध में चर्चा की।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी आज प्रातः शहर के निचले क्षेत्रों लखोली जनता कालोनी, लखोली मेन रोड नाला, लखोली चौक, हास्पिटल कालोनी, मेन रोड हॉस्पिटल चौक, पुराना अस्पताल क्षेत्र का निरीक्षण कर नाला-नाली सफाई कार्यो का मुआयना किये एवं कहा कि बारिश का पानी न भरे इसके आधार पर सफाई करने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में नाला सफाई कार्य किया गया है, वर्तमान में भी नाला-नाली की सफाई की जा रही है। फिर भी निचली बस्तियों में पानी भरान की शिकायत प्राप्त हो रही है, इसका निराकण करना है और भरान क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई करनी है, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो, गढ्डों में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाये। उन्होंने कहा कि कई लोगों के द्वारा नाली के ऊपर प्लेटफार्म बना दिया गया है, जिसके कारण भी पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिये संबंधित को समझाईस दी जावे और निराकरण किया जावे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से सफाई के संबंध में चर्चा कर उनसे राय मशवरा भी किये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अमला अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिये सफाई अभियान संपादित करे तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जल शुद्धिकरण कराया जाये, क्लोरिंन टेबलेट का घर-घर वितरण किया जावे, साथ ही फल, सब्जी विक्रेताओं एवं होटलों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस देवे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending