Connect with us

राजनांदगांव

कोरोना से बचाव के लिए विशेष अभियान का हुआ आगाज, 226 टीमों ने लगाए टीके

Published

on

राजनांदगांव। कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) से सुरक्षा के लिए 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पात्र शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में कोरोना टीकाकरण विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग के सभी पात्र लोगों को जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 5,000 से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 सितंबर तक कोरोना टीकाकरण विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने कोरोना संक्रमण की चौथी लहर से बचाव हेतु लोगों से निर्धारित समय पर टीके का निर्धारित डोज अवश्य लगवाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है, कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को अपना फर्ज निभाते हुए टीकाकारण कराना है। भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना जरूरी है। हर नागरिक को इस अभियान में अपना योगदान देना है। इस अभियान के तहत ऐसे सभी लोग जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगे 6 माह या 26 सप्ताह हो गए हैं। वे सभी किसी भी निकटतम शासकीय अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर निःशुल्क वैक्सीन लगवा सकते हैं।
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बतायाः कलेक्टर डोमन सिंह के दिशा-निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में कोरोना टीकाकरण विशेष अभियान के पहले दिन जिले में 226 टीकाकरण टीमों के द्वारा लाभार्थियों को कोरोना टीका लगाया गया। इस दौरान जिले के घुमका विकासखंड में सर्वाधिक टीकाकरण कराया गया, वहीं खैरागढ़ में 226 व्यक्तियों ने टीकाकरण कराया। कलेक्टर ने सभी विकासखंड में भी टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विकासखंड स्तर पर भी तेज हुई टीकाकरण की रफ्तार
टीकाकरण विशेष अभियान के पहले दिन 12 से 14 वर्ष के अंतर्गत 105 बच्चों को टीकाकरण का प्रथम डोज व 69 बच्चों को टीकाकरण का दूसरा डोज, 15 से 18 वर्ष के अंतर्गत 45 बच्चों को टीकाकरण का प्रथम डोज व 73 बच्चों को टीकाकरण का दूसरा डोज, 18 डोज लगाया गया। वहीं हेल्थ केयर वर्कर के 2, फ्रंट लाइन वर्कर के 132 तथा 18 वर्ष के अधिक 4,356 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया। अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 37 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 300, छुईखदान विकासखंड में 29 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 372, छुरिया विकासखंड में 30 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 323, डोंगरगांव विकासखंड में 33 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 1,100, डोंगरगढ़ विकासखंड में 20 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 800, खैरागढ़ विकासखंड में 8 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 226, मानपुर विकासखंड में 23 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 263, मोहला विकासखंड में 4 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 304, घुमका में 30 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 1,162 तथा नगर निगम राजनांदगांव में 12 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 631 लोगों को टीका लगाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending