Connect with us

राजनांदगांव

मनरेगा के भुगतान में देरी पर विधायक ने लगाई फटकार, निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की

Published

on

राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने जनपद पंचायत छुरिया में विभिन्न विभागों को समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं सहित अलग-अलग कार्ययोजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
बैठक में विधायक श्रीमती साहू ने विकास कार्यों की धीमी प्रगति और अधूर कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री शिल्पा देवांगन को निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में निर्माण कार्य अधूरे छोड़े है या कार्य धीमी गति से चल रहा है उन पंचायतों के सरपंच-सचिव को नोटिस जारी की जाए।
मनरेगा के भुगतान के संबंध में विधायक श्रीमती साहू को जानकारी दी गई कि समय पर एफटीओ न किए जाने के चलते भुगतान लंबित है। विधायक ने इस पर गहरी नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण मजदूर वर्ग के दैनिक जीवन-यापन के लिए मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का भुगतान लंबित होने से हजारों परिवारों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती है। ऐसे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया। विधायक श्रीमती साहू ने समाज कल्याण विभाग में लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की और कहा कि क्षेत्र का कोई भी किसान इससे वंचित न हो।

जीवनदीप समिति की बैठक बुलाने का निर्देश
विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित अधिकारी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र छुरिया की जीवनदीप समिति की बैठक जल्द से जल्द बुलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों का समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि, स्वास्थ्य केंद्र में सभी लोगों से सदव्यवहार किया जाना चाहिए। मानव सेवा के उद्देश्य को ही सबसे आगे रखा जाए।

अधिकारी बैठक में रहे उपस्थित
जनपद पंचायत छुरिया के सभाकक्षा में आयोजित समीक्षा बैठक के विषय में विधायक श्रीमती छन्नी साहू के निर्देश पर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिल्पा देवांगन ने समस्त विभागों को बैठक की सूचना जारी की थी। बैठक में तहसीलदार सुश्री अनुरिमा टोप्पो, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मत्स्य विभाग, छग राज्य आजीविका मिशन, आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending