Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों में गति लाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धतापूर्वक बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने विभागवार सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त विभागों के बजट आबंटन की स्थिति, सभी निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति, आपदा प्रबंधन के तैयारी की समीक्षा, जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। खाद्य विभाग के पीडीएस दुकानों के संचालन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, पीडीएस गोदामों की स्थिति, बारिश के समय पहुंच विहीन दुकानों के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत अच्छा कार्य करें। मनरेगा के तहत व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया जाना है। इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों से खाद-बीज भण्डारण एवं उठाव की स्थिति, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् पंजीकृत लाभान्वित कृषकों की संख्या, धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का स्थिति, अतिक्रमण की स्थिति एवं निराकरण, समय सीमा अंतर्गत निराकृत किये जाने वाले राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों का रंग-रोगन एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के दौरान उन्होंने सड़कों के रख-रखाव पर ध्यान देने के लिए कहा। निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी ली। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending