Connect with us

राजनांदगांव

आदिवासी युवक के मौत भाजपा मंडल छुरिया द्वारा मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला फूंका

Published

on

राजनांदगांव। छुरिया अंचल हमेशा सुर्खियों में रहा है, भाजपा शासनकाल में वनांचल ग्राम बखरुटोला के युवती का शासकीय हॉस्पिटल राजनांदगांव में मृत्यु हो जाने पर त्वरित एम्बुलेंस की व्यवस्था नही होने से नाराज तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान विधायक छन्नी साहू जिन्होंने उक्त युवती के लाश को हाथ ठेला में ढोकर उनके गृह ग्राम लाने का कुत्सित प्रयास कर मानवता को शर्मशार किया है, जबकि उक्त लाश को एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते मदद करना छोड़ जम कर राजनीति कर सुर्खियां बटोरी और टिकिट लाने में सफल भी रही। हाल ही में विधायक ग्राम से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर बसे गेरुघाट ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम किड़काडीटोला में पुल नहीं होने के कारण एक आदिवासी युवक रोशन लाल आ. सुधु राम कोर्राम जिनकी तबियत अचानक बिगड़ जाने पर पुल नहीं होने के चलते उनको सही समय में उपचार का लाभ नहीं मिलने से जान चली गई, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने वाली, फर्जी विकास की ढिंढोरा पीटने वाली खुज्जी विधायक पद आने पर सब भूल गई, जिन्होंने अपना समझकर वोट किया सब पराया हो गया, बाहर के ठेकेदार रिश्तेदार हो गए। उक्त सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुवे भारतीय जनता पार्टी के मंडल छुरिया के अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव ने मृतक युवक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग करते हुवे अतिशीघ्र पुल निर्माण करने की मांग की गई है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल, छुरिया अपने समस्त अनुसांगिक संगठनों व ग्राम किड़काड़ी टोला के ग्रामीणों के साथ पुराना बस स्टैंड छुरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद, छन्नी साहू मुर्दाबाद के नारे लगाते हुवे मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से श्री रविंद्र वैष्णव, अध्यक्ष भाजपा मंडल, छुरिया, श्रीमती ललिता चंद्रवंशी, सभापति जिला पंचायत राजनंदगांव, श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष, जप छुरिया, राधेश्याम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी, संजय कुमार सिन्हा, महामंत्री, शेखर भारतद्वाज, मनभावन सिंह उइके, मयाराम साहू, भुनेश्वर साहू, कामता प्रसाद साहू, धन्नालाल यादव, सोहन साहू, हेतराम साहू, विक्रांत श्रीवास्तव, मनोज साहू, अशोक सेन, भुवन मंडावी, रेवाराम यादव, सोनू कसेर, तीरथ विश्वकर्मा, सुरेश उईके, टामेश कुम्भकार, प्रकाश, तेजलाल मंडावी, बेदराम मंडावी, महेंद्र कंवर, हेमलाल नेताम, जेठू ओटी, पल्टन नेताम, अनूप राम नेताम, कैलाश मंडावी, मनीराम कोमरे, सहतु यादव, मेहतरू यादव, दशरथ मंडावी, तीजु राम, जागेश नेताम, पुनाराम नेताम, दिलीप नेताम, रामलाल नेताम, भारत सेन, उमेश चंद्रवंशी आदि ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending