राजनांदगांव
टीबी, मोतियाबिंद व स्कैबीज रोगों की जांच व उपचार के प्रयास तेज
राजनांदगांव। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिले के 230 संवेदनशील गांवों की 1.58 लाख से अधिक जनसंख्या के बीच मलेरिया के साथ ही टीबी, मोतियाबिंद व स्कैबीज रोगों की जांच कर सकारात्मक प्रकरणों को संपूर्ण उपचार देने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इस दौरान गांवों में शत-प्रतिशत जनसंख्या की रक्त जांच की जा रही है। गृह भेंट, कीटनाशक छिड़काव करने के साथ ही मच्छरदानी के उपयोग के बारे में प्रचार-प्रसार एवं स्वास्थ्य शिक्षा आम लोगो को दी जा रही है। वहीं मच्छर लार्वा नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की जा रही हैं।
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की सफलता के लिए सर्वे दल के द्वारा विशेषकर उन गांवों में अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जहां वर्ष 2021 में वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर 0.5 प्रतिशत टोटल पॉजिटिव रेट (टीपीआर) से अधिक जांच में सकारात्मक दर पाई गई थी। जांच के बाद आई चिंताजनक सकारात्मक दर को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के विकासखण्डों के गांवों में मलेरिया एवं डेंगू रोग उन्मूलन हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। वर्तमान में जिले के विकासखण्ड मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगांव, घुमका, डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं छुईखदान के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के 108 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के 230 संवेदनशील गांवों की 1.58 लाख से अधिक जनसंख्या में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सर्वे दल का गठन कर समस्त व्यक्तियों की मलेरिया के साथ ही टीबी, मोतियाबिंद व स्कैबीज रोगों की जांच कर सकारात्मक प्रकरणों के संपूर्ण उपचार का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः सर्वे दल द्वारा संवेदनशील गांवों में 15 दिनों के बाद पुनः भ्रमण कर मलेरिया के लक्षण होने पर प्रकरण की पहचान कर जांच उपरांत संपूर्ण उपचार दिया जा रहा है एवं रैपिड फीवर सर्वे किया जा रहा है। समस्त सकरात्मक प्रकरणों का एक माह पश्चात फॉलोअप कर पुनः जांच की जा रही है। वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, जिसमें विभिन्न संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना होती है। ऐसे में बीमारियों की रोकथाम हेतु शहरी क्षेत्र में प्रत्येक गुरुवार तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक बुधवार को सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की जा रही है।
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जिला सलाहकार संगीता पांडेय ने बतायाः मलेरिया उन्मूलन के प्रति जन-जागरुकता के लिए सोर्स रिडक्शन गतिविधियों में गृह भेंट, दिवार लेखन एवं विभिन्न प्रचार-प्रसार कार्यों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस क्रम में शहरी क्षेत्र में फागिंग, घर-घर सर्वे, लार्वा नियंत्रण संबंधी विभिन्न कार्यवाही जैसे-मलेरिया तथा डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के संबंध लोगों को जागरुक किया जा रहा है। घरों के आसपास सफाई रखते हुए डेंगू तथा मलेरिया के मच्छरों की उत्पत्ति के कारकों जैसे-कूलर, छत पर खुली टंकियों, फटे-पुराने टायर ट्यूब, टूट-फूटे मटके, बाल्टी, टीन एवं प्लास्टिक के डिब्बे, घर के सजावटी गमलों, मनी प्लांट के पॉट, मंदिर के कलश, फ्रीज की ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है, ताकि मलेरिया या डेंगू के कारकों को पनपने से रोका जा सके।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
