राजनांदगांव
शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का सक्रिय रूप से संचालन करें : कलेक्टर
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन और संचालन की विस्तार से विकासखंडवार समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी पूर्वक योजना का क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने जनपद के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में गौठान स्वीकृत कर योजना का संचालन करें। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का बेहतर संचालन होने से ग्रामीण स्तर पर महिला समूह को स्वावलंबी बनाने की राह प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए अनेक रूप में रोजगार का सृजन हो रहा है। इससे समृद्ध गांव समृद्ध महिला और समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अब तक गौठान का निर्माण नहीं हुआ है वहां अविलंब गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज कर स्वीकृत कराएं। नए गौठान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां नए गौठान बनाए जा रहे हैं उसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शुभारंभ कर गोबर खरीदी से लेकर अन्य सभी गतिविधियां का संचालन करें ।
कलेक्टर ने कहा कि धरातल पर योजना का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए। कलेक्टर ने जनपदवार मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम पंचायतों की संख्या, वर्तमान में से संचालित गौठानों की संख्या, गौठान विहीन ग्राम पंचायत संचालित गौठान में गोबर खरीदी के साथ ही यहां महिला समूहों के द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की विस्तार पूर्वक एक-एक कर समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गौठान संचालन की गतिविधियां और नियमित मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत में कंट्रोल रूम की स्थापना करने कहा। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन गौठान योजना अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग हो सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि गौठान योजना अंतर्गत सभी गौठान में बहुयामी आजीविका गतिविधियों का संचालन होनी चाहिए। उन्होंने गौठानों में सामुदायिक बाड़ी, मुर्गीपालन, बकरीपालन बतखपालन, सब्जी उत्पादन के लिए कार्य योजना निर्धारित करने कहा। उन्होंने कहा कि महिला समूह को एक से अधिक गतिविधियों से जोड़कर नियमित आय का स्त्रोत का सृजन करें। इसके लिए महिला समूह को जरूरी और आवश्यक प्रशिक्षण देने भी कहा। कलेक्टर ने सभी गौठानों में पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गौठानों में अच्छी गुणवत्ता के पौधारोपण अनिवार्य रूप से करें। पौधारोपण होने से जहां पशुओं के लिए छाया की व्यवस्था होगी वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देने में मदद मिलेगा। इसके लिए जिले में सभी गौठानों में वृक्षारोपण करने के लिए 14 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बरसात के मद्देनजर अविलंब सभी गौठानों में वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जिले के सभी गौठानों में नेपियर घास लगाए जाने के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में 1 -1 लाख नेपियर लगाया जाए। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र ही पूर्ण कर लेने कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि सभी गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी होनी चाहिए। इसी प्रकार गौठानों में कंपोस्ट खाद निर्माण के लिए कार्य भी नियमित रूप से जारी रखने कहा है। वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और इससे इसके उपयोग से होने वाले लाभ के लिए किसानों को प्रेरित करने भी कहा है। महिला समूह के उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए सी-मार्ट के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला समूह के उत्पादन को सी-मार्ट के माध्यम से विक्रय करने से उन्हें अच्छी आमदनी कमाने का प्लेटफार्म मिलेगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि आने वाला समय में महिला समूहों के लिए बिहान मेला का आयोजन किया जाएगा। बिहान मेला के माध्यम से महिला समूह अन्य समूहों के उत्पाद और निर्माण से रूबरू होंगे और उसके उत्पाद के अनुसार निर्माण करने की प्रेरणा भी उन्हें मिलेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी जनपद पंचायतों के सीईओ जुड़े रहे।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
