Connect with us

राजनांदगांव

हरियर राजनांदगांव के लिये प्रतिदिन पौधरोपण, अब तक शहर में 8 हजार 3 सौ 72 पौधों का रोपण

Published

on

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा वृक्षा रोपण किया जा रहा है। जिसकी शुरूवात गत माह राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत एवं महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने रानी सागर के पास स्थित सर्किट हाउस परिसर में आम एवं आवला के पौधे लगाकर किये थे। इसके पश्चात शहर के विभिन्न स्थानों में अब तक विभिन्न प्रजाति के 8 हजार 3 सौ 72 पौधे रोपित किये गये है। प्रातः रामाधीन मार्ग स्थित महापौर निवास कार्यालय में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने लालचंदन के पौधे लगाये। साथ ही उनके द्वारा वार्डवासियों की उपस्थिति में चिखली में भी विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने वृक्षारोपण के संबंध में कहा कि आज के इस औद्योगिक युग में वृक्ष लगाना नितांत आवश्यक है। आज बड़े-बड़े उद्योग स्थापना, कालोनी निर्माण, आदि के कारण वृक्षों की कटाई हो रही है। जिस मात्रा में वृक्ष काटे जाते है उस मात्रा में वृक्ष लग नही पा रहा है, जिससे आक्सीजन की कमी हो रही है। जिसका परिणाम हमने कोरोना के दूसरी लहर में पूरे देश में आक्सीजन की कमी को देखा है, जिससे अधिकांश लोगों की जाने गयी है। पूरा देश इस सदमे से उबर नहीं पाया है। इस बात को ध्यान में रखते हुये हम सबको प्रण लेकर अपने घर एवं उसके आस पास पौधे लगाना है, ताकि भविष्य में आक्सीजन की कमी जैसी स्थिति दुबारा निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिये गत वर्ष मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। जिसके तहत किसानों को अपने खेत में पौधे लगाने एवं पंचायतो द्वारा भी पौध रोपण करने पर अगामी 3 वर्षो तक 10 हजार रूपये प्रति एकड की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसी कडी में इस वर्ष नगरीय निकाय क्षेत्र मे पौध रोपण करं कृष्ण कुज निर्माण करने के निर्देश दिये है।
महापौर श्रीती देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा भी शहर को हरा भरा करने वृक्षारोपण महा अभियान के तहत गत दो वर्षो नगर निगम सीमाक्षेत्र में प्रतिदिन पौधे लगाया जा रहा है, इस वर्ष अब तक शहर के डिवाईडर, रेवाडीह मुक्तिधाम, पता भैरवी से ट्रांसपोर्ट नगर तक, रेवाडीह से फरहद चौक से बसंतपुर तक रोड के दोनों ओर गोकुल नगर मुक्तिधाम परिसर, लक्ष्मी नगर, 18 एकड, पुलिस लाईन, चिखली दिनदयाल कालोनी, गौरी नगर, स्टेट बैंक कालोनी, मोहारा मेला स्थल, गुरूद्वारा से शीतला मंदिर कालेज रोड आदि क्षेत्र में मोनो कारपस, पेल्ट्राफाम, पुतरंजीवा, नीम, बदाम, पीपल, कदम, करंज, शीशम, जामुनिया, मोहगनी, कवासा के अलावा विभिन्न प्रजाति के लगभग 8 हजार 3 सौ 72 पौधे लगाये गये हैै। प्रतिदिन पौधे लगाये जा रहे है और उक्त पौधों की नगर निगम द्वारा सुरक्षा भी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending