Connect with us

राजनांदगांव

महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यो की स्वीकृति

Published

on

राजनंादगांव। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित पुराना बस स्टैंड में व्यवसायिक परिसर निर्माण, जाति निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पिछडा वर्ग के सर्वेक्षण के अलावा रानीसागर बुढ़ासागर सौंदर्यीकरण जॉच समिति के जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट पर अनुशंसा कर सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। इसके अलावा पैनी पसारी योजनांतर्गत चबुतरा आबंटन, यातायात नगर के भूखण्डों एवं मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर के दुकानों का शासन द्वारा निर्धारित दर पर दुकानों का प्रिमियम एवं किराया निर्धारण के साथ साथ अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने प्राप्त आवेदनों में पात्र आवेदनों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वेक्षण तथा डाटा संग्रहण की अनुशंसा सहित सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। बैठक में रानीसागर बुढ़ासागर सौंदर्यीकरण की जांच करने सामान्य सभा में लिये गये निर्णय अनुसार जांच समिति के जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट की अनुशंसा कर अंतिम निर्णय के लिये सामान्य सभा की ओर अग्रेषित किया गया। उन्होंने बताया कि सिंधी कालोनी प्राथमिक शाला का नाम मांग अनुसार वीर शहीद हेमू कल्याणी प्राथमिक शाला किये जाने की अनुशंसा की गयी। नवीन राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत पौनी पसारी योजना के तहत निर्मित चबुतरा का विधिवत आबंटन की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा यातायात नगर के भूखंडों का एवं मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर की दुकानों का प्रीमियम एवं किराया निर्धारण शासन के संशोधित दर अनुसार किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। नगरीय निकाय के दुकानों के आबंटन पर आबंटन पर वार्षिक किराया एवं नामांतरण शुल्क शासन स्वीकृत दर पर निर्धारण करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा नजूल भूमि आबंटन तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता कामना çंसह यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी,समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending