Connect with us

राजनांदगांव

महापौर ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, विभागवार समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

Published

on

राजनांदगांव। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपने कक्ष में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में तकनीकि अधिकारियों एवं विभागीय प्रमुखों की बैठक लेकर निर्माण कार्य, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में अमृत मिशन के शेष कार्यो में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इंटर कनेक्शन एवं नल कनेक्शन करने के कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करे, जहॉ नया नल कनेक्शन लग चुका वहा से पुराना कनेक्शन काटा जाये, ताकि व्यर्थ पानी न बहे और यह कार्य वार्ड नंबर 1 से प्रांरभ किया जावे तथा संबंधित वार्ड के पार्षद से कार्य प्रमाणित कराया जावे। उन्होंने कहा कि पाईप लाईन विस्तार के कारण जहॉ जहॉ गड्ढे है उसे तुरंत फिलिंग कराये, ताकि बरसात का पानी न भरे इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर करें।
महापौर श्रीमती देशमुख ने सभी उप अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं से कहा कि अपने-अपने प्रभारित वार्ड में स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ कराये, जो कार्य चल रहे है उसमें तेजी लाकर अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये तथा प्रतिदिन निर्माण कार्यो की मानिटरिंग करें। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का ध्यान रखा जाये। जिन स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन हो चुका है उसे शीघ्र प्रारंभ करे। योजना के कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करे एवं शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें। सभी उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड के पार्षदों से संपर्क कर स्वीकृत कार्य के संबंध में जानकारी देवे। कार्य प्रारंभ नहीं करने पर ठेकेदारों को नोटिस जारी करें।
महापौर श्रीमती देशमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में कहा कि हितग्राहियों के खाते में किश्त की राशि डालना सुनिश्चित करें। क्योंकि इस संबंध में हितग्राहियों से शिकायत प्राप्त हो रही है, कि समय पर किश्त की राशि नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को आवास का आबंटन करना सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें बरसात में पक्का घर मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जल भरान क्षेत्रों के नाली नालो की सफाई गैग लगाकर करावे, मौसमी बिमारियों को देखते हुये चुना डालना एवं दवा का छिडकाव करना सुनिश्चित करे, क्लोरिंन टेबलेट का नियमित वितरण करे।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता कामना çंसह यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित निगम के उप अभियंतागण एवं अमृत मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending