Connect with us

राजनांदगांव

नवाचार के माध्यम से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले के अंतिम छोर तक के बच्चों को मदद करने के लिए की गई यह पहल : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु जिला स्तरीय ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार के माध्यम से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले के अंतिम छोर के बच्चों को मदद करने के प्रयास के लिए यह पहल की गई है। इस ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से 205 स्कूलों के बच्चे जुड़ेंगे। जिनमें कक्षा 10वीं के 14 हजार तथा कक्षा 12वीं के 7 हजार बच्चे निःशुल्क कोचिंग क्लास का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन इसके परिणाम अच्छे होंगे। विषय विशेषज्ञों से इस पर लगातार चर्चा होते रहेगी। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए ऐसे शिक्षक जुड़े जो दिल से स्वेच्छा से बच्चों के हित के लिए पढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि सफल होने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया है। मानपुर, औंधी एवं छुईखदान जैसे दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे इस कोचिंग से जुड़कर खूब लाभ लें।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि राजनांदगांव शहर में ही उन्होंने लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी की थी और यहां ग्रंथालय में लगातार बैठकर अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि इस शहर से यादें जुड़ी हुई हैं। इस लिए बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल से कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि निःशुल्क कोचिंग में ही पीएससी, व्यापम, रेल्वे, बैंक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी जानकारी देते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए उपाय किया गया है और रास्ता बनाया गया है ताकि वे मंजिल तक पहुंच सके। कलेक्टर ने इस दौरान डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं अन्य विकासखंड से इस कोचिंग के लिए जुड़े बच्चों से बात की।
एसडीएम अरूण वर्मा ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। शिक्षकों से यह आग्रह है कि बच्चों को जिम्मेदारी से पढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान करें। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने कहा कि कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसकी भरपाई करने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्टर, लेपटॉप, इंटरनेट कनेक्टीविटी एवं शिक्षकों की उपस्थिति के साथ कोचिंग प्रारंभ हो रहा है। जिससे लगभग 21 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। कठिन विषयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध होगी जो उनके लिए कारगर एवं लाभप्रद साबित होगी। जुलाई से ही पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है। नई सोच एवं नई पहल के साथ आज से इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिक्षकों का सहयोग इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को निःशुल्क तौर पर पढ़ाने के लिए की गई यह पहल उपयोगी साबित होगी। अभी से पढ़ाई के लिए आधार बनाते हुए सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित शिक्षक एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सभी एसडीएम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एबीईओ, बीआरसी, विकासखंड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चे तथा सभी प्राचार्य अपनी संस्था के अध्यापन कक्ष, स्मार्ट क्लास के माध्यम से जुड़े।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending