Connect with us

राजनांदगांव

नाबालिक बालक ने प्रेम प्रसंग के चलते रंजिशवश नवयुवक का धारदार चाकू से कर दिया हत्या

Published

on

राजनांदगांव। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 जुलाई 2022 के रात्रि करीबन 10 बजे एक व्यक्ति जागवेन्द्र साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 19 साल साकिन आसरा थाना डोंगरगांव को ग्राम घोघरे के मीडिल स्कूल ग्राऊंड में किसी धारदार हथियार से सीने में चोट पहुंचाकर आहत कर दिया था, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक का मृत्यु के संबंध में जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। जांच पर पाया कि मृतक को एक नाबालिक ने प्रेम प्रसंग के चलते रंजिशवश अपने घर में रखे सब्जी काटने की चाकू से प्राणघातक हमला कर हत्या किया गया है, जो प्रथम दृष्टया धारा 302 भादंवि का पाये जाने से थाना में अपराध क्रमांक 301/2022 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केके पटेल को अवगत कराया गया। मुताबिक निर्देश के थाना प्रभारी निरीक्षक राम अवतार धु्रव एवं थाना स्टॉफ के घटना की सघन विवेचना किया गया। दौरान विवेचना पाया कि 21 जुलाई 2022 को मृतक जागवेन्द्र साहू, नाबालिक आरोपी को उनके दोस्त के मोबाईल से बात कर कहा कि मैं बहुत टेंशन में हूं मुझे आपसे जरूरी बात करना है मैं आ रहा हूं। 2 पौवा शराब लेकर रखना, तब नाबालिक आरोपी को लड़ाई होने की शंका पर अपने तैयारी हेतु अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू को अपने पास रख लिया था। इस बारे में उनके साथी को नहीं बताया था। दोनों साथी मृतक के आने का इंतजार कर रहा था कि रात्रि लगभग 9.30 बजे मृतक अपने टीवीएस एक्सएल मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07-2228 से अपने दो नाबालिक दोस्तों के साथ ग्राम घोघरे आये। नाबालिक आरोपी व उनके साथी पहले से वहां मौजूद थे। पांचों लोग मीडिल स्कूल ग्राऊंड में जाकर नल के पास बैठकर शराब पीये मृतक जागवेन्द्र साहू ने मुझे जरूरी बात करना है, कहने पर एक नाबालिक साथी जहां मोटर सायकल खड़ा किये थे, वहां पर चला गया तथा मृतक और नाबालिक आरोपी दोनों रेत के ढेर में चले गये तथा इनके दो साथी भी बाजू में पड़े गिट्टी के ढेर में बैठ गये।
मृतक और नाबालिक आरोपी आपस में बातचीत करने लगे मृतक ने कहा कि मेरी प्रेमिका से मोबाईल पर बात क्यों करते हो इस बात को लेकर दोनों के मध्य वाद-विवाद, धक्का-मुक्की होने लगा तब नाबालिक आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से मृतक जागवेन्द्र साहू के सीने में प्राणघातक हमला कर दिया और वहां से भाग गया, रास्ते में धारदार प्रयुक्त चाकू को तालाब में फेंक दिया। मृतक जागवेन्द्र साहू ने अपने नाबालिक साथी को चिल्लाने पर वहां जाकर देखा तो मृतक के सीने में धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे काफी खून निकल रहा था, तब उसके दोनों दोस्तों के द्वारा मोटर सायकल में बैठाकर शासकीय अस्पताल छुरिया लाये, जहां मृतक की मृत्यु हो चुकी थी। विवेचना के दौरान नाबालिक आरोपी ने उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को पास के तालाब में फेंकना बताये, जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चाकू को तालाब से निकालकर पेश करने पर जप्त किया गया। उक्त घटना नाबालिक आरोपी के द्वारा घटित करना स्वीकार करने पर 23 जुलाई 2022 को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया रामअवतार धु्रव, सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक संतोष नायक एवं आरक्षक प्रकाश कुर्रे, रोहित, रोहित मंडावी, भानु प्रताप वर्मा, ईश्वर बोगारे का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending