Connect with us

राजनांदगांव

लूट एवं हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। 1 जुुलाई को प्रार्थी जितेन्द्र गनशानी ने थाना उपस्थित आकर बताया कि करीब पौने नौ बजे रात में मेरा बड़ा भाई संजय गनशानी अपने दुकान को बंद कर दुकान का तथा कलेक्शन का पैसा बैग में रखकर दुकान से लालबाग सिंधी कालोनी आते समय सिंधु भवन के पास अज्ञात दो व्यक्ति मेरे भाई को एक्टिवा में आते समय जबरन रास्ता को रोककर मेरे भाई से रूपयें का बैग लूटने की कोशिश किये, जब मेरा भाई बैग को नहीं छोड़ा तो दोनों अज्ञात लोगों ने मेरे भाई संजय गनशानी को लोहे के राड तथा किसी धारदार हथियार से हत्या करने के लिये मारकर चोंट पहुंचाये है, जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, जो पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, जो घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार अपराधियों की पतासाजी लगातार की जा रही थी एवं सायबर टीम के माध्यम से घटनास्थल एवं प्रार्थी के दुकान के आसपास आरोपी के पतासाजी हेतु सायबर टीम के माध्यम से तकनीकी सहायता से डेटा एनालिसिस करने से प्रार्थी के दुकान एवं घटनास्थल के रूट के सीसीटीवी फुटेज के एनालिसिस करने से संदिग्ध करण मानिकपुरी निवासी दिनदयाल कालोनी चिखली को तलब कर पूछताछ करने पर अपने साथी रूपेश मंडावी एवं डलेश्वर उर्फ राजा के साथ घटना कारित करना बताये आरोपी डलेश्वर उर्फ राजा घटना के लगभग एक माह पूर्व संजय गनशानी के दुकान में एक दिन काम किया था, जो संजय गनशानी को दुकान बंद कर रूपये घर ले जाते देखा था, जो अपने साथी रूपेश मंडावी के साथ मिलकर घटना के एक माह पूर्व संजय गनशानी के दुकान से लालबाग सिंधी कालोनी मकान तक रेकी किये थे, जो 1 जुलाई 2022 को डलेश्वर उर्फ राजा, रूपेश मंडावी एवं करण तीनो कान्फ्रेंस काल के माध्यम से बातचीत किये और आज ही घटना करना है तय किये, तब रूपेश मंडावी अपने मोटर सायकिल स्पलेंडर क्रमांक सीजी 06-एच 3288 से रात में करीबन 8 बजे राजनांदगांव आया तीनों सहकारी बैंक के सामने ओवर ब्रिज के नीचे मिले, प्लानिंग करने के बाद डलेश्वर उर्फ राजा पैदल संजय गनशानी के दुकान तक चला गया तथा रूपेश और करण संजय के घर सिंधी कालोनी मोटर सायकिल से चले गये। संजय गनशानी के दुकान के पास पहंुचकर रूपेश मंडावी के संपर्क में था जैसे ही संजय गनशानी अपने दुकान से घर जाने के लिए सफेद रंग की एक्टिवा मोटर सायकल से निकला तो डलेश्वर उर्फ राजा ने रूपेश मंडावी को फोन करके लगाया कि तुम लोग तैयार हो जाओ संजय गनशानी निकल गया है, चूंकि करण और रूपेश मंडावी पहले से ही घटनास्थल में घात लगाकर बैठे थे जो संजय गनशानी के पहंुचते ही रास्ता रोककर राड एवं चाकू से हमला कर बैग छीनने का प्रयास किये जो आसपास के लोग आ जाने से संजय गनशानी को छोड़कर मोटर सायकिल स्पलेंडर क्रमांक सीजी 06-एच 3288 में बैठकर करण और रूपेश मंडावी भाग कर शीतला मंदिर के पास आकर डलेश्वर उर्फ राजा के पास मिले और वहां से अपने अपने घर भाग गये थे। आरोपियों के द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल स्पलेण्डर एवं तीन नग मोबाईल एवं चाकू, राड जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी, सउनि इब्राहिम खान, सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, आरक्षक विभाष सिंह, प्रवीण मेश्राम, सुनील उपाध्याय, हेमंत साहू, आदित्य सिंह, मनीष वर्मा की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending