Connect with us

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर चिचोला पुलिस का दबदबा

Published

on

राजनांदगांव। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जिले में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के अंतर्गत अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डेय व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केके पटेल के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी राम अवतार धु्रव एवं चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर के मार्ग दर्शन में चिचोला पुलिस द्वारा अपने चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही करते हुये निम्न कार्यवाही किया गया है। मुखबीर सूचना पर आरोपिया श्रीमती कविता साहू पति नंद कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन लाल बहादुर नगर पुलिस चौकी चिचोला को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये पकड़कर आरोपिया के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद मात्रा 2.700 बल्की लीटर किमती 1200 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये जुमला किमती-1500 रूपये को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था, जो अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश उत्पन्न होने से संज्ञेय अपराध की घटित होने की अंदेशा पर आरोपिया को धारा. 151 जाफौ के तहत गिरफ्तार कर धारा-107, 116 (3) जाफौ के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष ईस्तगासा पेश किया गया है।
वहीं मुखबीर सूचना पर अजय कुमार खुटेल पिता हीरालाल खुटेल उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम कोलिहापुरी पुलिस चौकी चिचोला के द्वारा अपने घर बाड़ी के पैरावट में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये छुपाकर रखे 50 पौवा देशी प्लेन पौवा जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई सीलबंद जुमला मात्रा-9 बल्क लीटर किमती 4000 रूपये को जप्त कर आरेापी अजय कुमार खुटेल को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 308/2022 धारा-34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक सिंह राजपुत, आरक्षक देवीलाल साहू, आशीष मानिकपुरी, लीलाधर मंडलोई, नितेश कुमार धु्रव, खेमलाल पंचारी का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending