Connect with us

राजनांदगांव

कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस बढ़ रहे हंै। हमारा जिला पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगा हुआ है। इसलिए सावधानी एवं सर्तकता रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। शनिवार एवं रविवार को टीकाकरण महाअभियान रहेगा। इस दौरान सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग इसके लिए युद्ध स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। ऐसे व्यक्तियों का चिन्हांकन करें, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। जनसामान्य को जागरूक करते हुए टीकाकरण कार्य करना सुनिश्चित करें। स्कूल के बच्चों के टीकाकरण के कार्य में गति लाएं। जिन्होंने पहला एवं दूसरा डोज नहीं लगाया है, उन्हें भी चिन्हांकित कर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 950 मीट्रिक टन डीएपी खाद आ गया है। इसके लिए आरईएओ की ड्यूटी लगाकर वितरण करवाएं। उन्होंने कहा कि खेती-किसानों के दिनों में किसानों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। खाद एवं बीज के वितरण पर ध्यान देते हुए मानिटरिंग करते रहे। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके लिए सभी जनपद सीईओ एवं अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है। स्वसहायता समूह की महिलाओं के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हुए सी-मार्ट में बिक्री को प्रोत्साहन देना है और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। उक्त बातें कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में कृष्णकुंज की साज-सज्जा एवं साफ सफाई पर ध्यान देते हुए कार्य करना है। झूला, चेयर, पौधरोपण, विद्युत कनेक्शन, पेयजल एवं अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अगस्त से गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग क्लास प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने इसके तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त से सुपोषण अभियान को विस्तार दिया जाएगा। इसकी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने धनवंतरी सस्ती दवा योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट का शुभारंभ किया। जिसमें सभी आवश्यक दवाईयां एवं थर्मामीटर सहित प्राथमिक उपचार संबंधी अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अनुभाग अधिकारी राजस्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक जन चौपाल आयोजित करेंगे। उन्होंने हर घर झण्डा कार्यक्रम, जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान निर्माण की जानकारी, गौठान के कार्यों की प्रगति, आवर्ती चराई के कार्यों की प्रगति, चारागाह रोपण की जानकारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार टीम द्वारा जांच मरीज की संख्या की जानकारी, आजादी से अन्त्योदय तक, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओें को नियुक्ति, जल शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को निुयक्ति दिए जाने के संबंध में, वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, खुले में बोर, चिटफण्ड आवेदनों की एन्ट्री, विभागीय छात्रावास-आश्रम भवनों का अनुरक्षण, मरम्मत कार्यों की स्थिति, वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त पट्टाधारियों की आय वृद्धि हेतु कार्य योजना, धान के बदले अन्य वैकल्कि फसलों को प्रोत्साहन की प्रगति, अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण रिपोर्ट, सामान्य एवं फोर्टीफाइड धान उठाव एवं जमा चावल की जिलेवार जानकरी, वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति, जिले में संचालित भवन युक्त छात्रावास-आश्रमों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending