Connect with us

राजनांदगांव

कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर निकाली भड़ास व प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Published

on

राजनांदगांव। केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर लगातार केन्द्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से डराने व दबाने का प्रयास कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर, मजबूती से लगातार इसका विरोध कर रहे है। वहीं 26 जुलाई को संसद भवन नई दिल्ली में गांधी जी की प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेता राहुल गांधी व 50 सांसद सत्य की इस लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे थे, उनको कुचलने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा क्रूरतापूर्वक बल का प्रयोग किया गया। जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसारए प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन में तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के नेतृत्व 27 जुलाई बुधवार को महावीर चौक पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
आयोजन के विषय में जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे व शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस निंदा करती है और प्रतिशोध की राजनीति का कड़ा विरोध करती है। केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को क्रमशः 26 जुलाई से लगातार मुख्यालय बुलाकर पूछताछ के बहाने परेशान किया जा रहा है, अपनी नाकामी को छिपाकर सत्य को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। सर्वप्रथम सत्याग्रह के सूत्रधार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर धरना प्रदर्शन की शुरूआत की। आभार उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को लगातार दबाने का प्रयास कर रही है। अग्निपथ योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को छलने का कार्य, देश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने, महंगाई में वृद्धि तथा गिरते रूपये का मूल्य की नाकामी को दबाने के लिए हमारे शीर्ष नेतृत्व के उपर झूठा आरोप लगाकर ईडी के माध्यम से श्रीमती सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है जिसमें वे कामयाब नहीं होंगे।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी.शाह की जोड़ी ने देश को बर्बाद करने का काम किया है 2014 से जब इनकी केन्द्र में सरकार बनी है तब से ये लगातार आम जनता उनके हितों पर कुठाराघात करने में लगे है। ईडी जैसे केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी एकता को कूचलने का कार्य केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। हमारे शीर्ष नेतृत्व के साथ ईडी की पूछताछ की कार्यवाही इसी का उदाहरण है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव व राजनांदगांव कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी देश का सारा पैसा अपने पूूंजीपति मित्रों की जेब में डालने का काम कर रहे हैं जिससे वे दिन-प्रतिदिन वे अमीर होते जा रहे है और देश की जनता महंगाई के बोझ तले दबते जा रही है। इन सब का विरोध करते हुए हमारे शीर्ष नेता सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, हम सभी कांग्रेसजन इस लड़ाई में उनके साथ खड़े है। देश की जनता अब मोदी जी को खोखले वादों से तंग आ चुकी है। देश को केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाही से बचाने के लिए कांग्रेस लगातार सत्य के साथ खड़ी है और आगे भी हमेशा लोगों के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रहेंगी। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने द्वेषपूर्ण राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, आलताब आलम, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, मोती साहू, पंकज बांधव, महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस विभा साहू, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी, जयनारायण सिंह, झम्मन देवांगन, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, जिला किसान अध्यक्ष मदन साहू, राजेश्वरी चांदने, मनीष गौतम, अरशद खान, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे एल्डरमैन प्रभात गुप्ता, अतुल शर्मा, अमित जंघेल, इशाक खान, प्रकाश ठाकुर, सुरेश सिन्हा ने संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, यहया खान, सविता ठाकुर, रमेश राठौर, हनी ग्रेवाल, कोमल साहू, नरेश साहू, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, अशोक फडनवीस, बबलू कसार, अब्बास खान, मुस्तफा जोया, पार्षद पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, चंद्रकला देवांगन, अजय छैदेया, एल्डरमेन हेमू सोनी, लक्ष्मण सिन्हा, घासीराम सिन्हा, सूरज शर्मा, शकील रिजवी, मोईन गोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending