राजनांदगांव
देवारीभाट में मना जिला स्तरीय हरियाली महोत्सव, गौमूत्र खरीदी का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत देवारीभाट में जिला स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आज यहां गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा एवं जिला कलेक्टर डोमन सिंह की विशेष उपस्थिति में हरेली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की पहली पारंपरिक त्यौहार है। हरेली त्यौहार के माध्यम से हम कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं । अपने गाय एवं गौठान की भी पूजा करते हैं। यह संस्कृति हमें विरासत में मिली है और इसे आगे बढ़ाए रखने का कार्य हम सभी का है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति परंपरा के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा एक समय विलुप्त होने की कगार पर चल पड़ी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे पुनर्जीवित करने और संजोए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को हमारी पुरातन संस्कृति और सभ्यता के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा से भी रूबरू होने का अवसर मुहैया हो सका है ।
इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से प्रदेश के साथ ही जिले के किसान समृद्ध हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं जिलेवासियों को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी की जाएगी। जिससे सभी पशुपालक और किसानों को आमदनी अर्जित करने का मजबूत जरिया मिल सके। इसके लिए जिन ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण नहीं हुआ है, वहां गौठान का निर्माण करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रतिवेदन दें। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर शीघ्र ही वहां गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि हरेली उत्सव राज्य की पहली और खेती किसानी से जुड़ा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने प्राचीन विरासत को संजोए रखने का कार्य करना होगा।
बच्चों के बीच कुर्सी दौड़, स्लो साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें खैरागढ़ के ओएसडी जगदीश सोनकर ने अपना हुनर दिखाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम तानकेश्वर प्रसाद साहू, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग व गौठान से जुड़ी महिला समूहों के बीच रस्साकशी का खेल आयोजित किया गया। बच्चों के द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी प्रदाय किया गया। उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्टॉल लगाया।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
