Connect with us

राजनांदगांव

अब मुस्कान के लिए आगे बढ़ा जिला चिकित्सालय, विशेष टीम ने किया निरीक्षण

Published

on

कबीरधाम। नेशनल मलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के बाद जिला अस्पताल अब श्मुस्कानश् नामक प्रमाण पत्र के लिए भी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो गया है। मुस्कान प्रमाण पत्र के लिए बेसलाइन असेसमेंट करने हेतु राज्य मलिटी एश्योरेंस सेल की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों का जायजा लिया है।
केंद्र शासन द्वारा नवीन मलिटी इनिशिएटिव मुस्कान नाम से शून्य से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों (पीड़ियाट्रिक) के लिए चिकित्सा मानक बनाने हेतु कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बच्चों के लिए गुणवत्तावूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना व रोकथाम योग्य बीमारियों से होने वाली नवजात शिशुओं की मृत्युओं को कम करना है। मुस्कान प्रमाण पत्र के संबंध में जांच के लिए आई टीम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सुजॉय मुखर्जी व उनकी टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कराया।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. मुखर्जी ने बतायाः नेशनल मलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के बाद जिला अस्पताल अब मुस्कान प्रमाण पत्र के लिए भी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो गया है जो गौरव की बात है। इससे निसंदेह अस्पताल की सुविधाओं तथा सेवाओं में और भी बेहतर बढ़ोतरी करने में सहायता मिलेगी। जिला अस्पताल इस बार पीडियाट्रिक वार्ड, पीडियाट्रिक ओपीडी, एसएनसीयू और एनआरसी सहित चार विभागों के लिए मुस्कान प्रमाण पत्र के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल हुआ है। इनमें से तीन विभागों एसएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड व एनआरसी को पूर्व में एनक्यूएएस की सेंट्रल टीम ने सम्मानजनक अंक दिए हैं। उन्होंने आगे बतायाः राज्य क्वालिटी एश्योरेंस सेल की तीन सदस्यीय टीम में कविता चंद्राकर, ऋषिकेश रात्रे व अंकिता तिवारी शामिल थे, जिन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों का जायजा लिया है। निरीक्षण में मापदंड के अनुरूप बहुत ही कम सामान्य कमियां मिली हैं, जिन्हें जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय के उपरोक्त सभी विभागों में केंद्रीय जांच टीम के आने की प्रत्याशा में सभी आवश्यक मापदंडों को पूर्ण करने की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी है। मुस्कान प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु डॉ. सलिल मिश्रा शिशु रोग विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले 12 विभागों ने किया था कमाल
इससे पहले जिला अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं व मरीजों के बेहतर इलाज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूए एस. नेशनल मलिटी एश्योरेंस स्टैंटर्ड) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल को यह प्रमाण पत्र 12 विभागों के बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रदत्त किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending