Connect with us

राजनांदगांव

2 शराब कोचिए गिरफ्तार, शराब-नगदी सहित बाईक जब्त

Published

on

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, ओएसडी पुलिस मोहला-मानपुर-अं. चौकी अक्षय कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर दो शराब कोचियों को शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 28 जुलाई 2022 को हरेली त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुए थे। दौरान ग्राम भ्रमण के ग्राम बिहरीकला के पास मेन रोड में एक मोटर साइकिल चालक अपनी मोटर साइकिल में एक बड़ा सा थैला में कुछ रखें जैसा लगा, जिसे रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम टीका दास पिता स्वर्गीय राम दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 12 बाजार पारा अंबागढ़ चौकी का रहने वाला बताया, जिसके पास रखें थैला को चेक करने पर थैला के अंदर रखे 80 पौवा देसी प्लेन शराब बरामद हुआ। टीकाराम से पूछताछ करने पर उपरोक्त शराब को ग्राम कौड़ीकसा के हरि ओम यदु का होना बताया। उपरोक्त शराब के संबंध में हरि ओम यदु पिता संतोष लाल यादव उम्र 52 साल निवासी कौड़ीकसा से पूछताछ करने पर अपना शराब होना स्वीकार किया। आरोपीगणों का कृत्य आबकारी अधिनियम का पाए जाने से उपरोक्त 80 पौवा शराब कीमती 6400 रूपये, नगदी 100 तथा परिवहन करने में उपयोग किए पुरानी इस्तेमाली हीरो सीडी डीलक्स जिसका सामने भाग क्षतिग्रस्त हालत में है, बिना नंबर का कीमती लगभग 10,000 रूपये जुमला कीमती 16,500 रूपये को जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आरोपी भूपेश सिन्हा पिता स्वर्गीय मोहित सिन्हा उम्र 27 साल निवासी चिल्हाटी थाना चिल्हाटी के विरुद्ध मुखबिर सूचना के आधार पर 6 बोतल सिंबा कंपनी का बीयर जुमला मात्रा 3.900 बल्क लीटर कीमती 1200 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक बिसेलाल कंवर, शंकर बर्वे, आरक्षक दिलीप कुमार बांधे, इस्माइल खान, सुशील राऊत, विजय कुर्रे एवं महिला आरक्षक कुंती कुंजाम की सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending