Connect with us

राजनांदगांव

खुद महिला जनप्रतिनिधि के पति होकर महिलाओं से दुर्व्यवहार का समर्थन कर अपनी ओछी मानसिकता दिखा रहे घासी : पुष्पा सिन्हा

Published

on

राजनांदगांव। जिला महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने घासी साहू के बयान पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति की पत्नी जनप्रतिनिधि है, वो खुद देश की एक वरिष्ठ सांसद से दुर्व्यवहार की घटना का समर्थन कर रहे हैं, जो उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। पुष्पा ने अपने बयान में कहा कि जिस भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों से माफी मांग कर अपनी जान बचा सकते हैं, उसने किसी महिला के सम्मान की बात करना ही बेमानी है। घासी साहू नियम और कानून की बात करते हैं, जबकि खुद अपनी पत्नी के सरकारी वाहन का दुरुपयोग लगातार कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें जरा भी शर्म नहीं आई। पुष्पा सिन्हा ने कहा कि घासी साहू खुज्जी की महिला विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर आरोप लगाने से पहले ये जान लें कि संसाधन ना होने के पश्चात भी विधायक ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए स्कूटी के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर के अपना कर्म निभाया, जबकि घासी साहू अपने घर से 10 किलोमीटर भी अपनी पत्नी की गाड़ी से जा रहे हैं।
पुष्पा सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि घासी साहू का महिलाओं के सम्मान से कोई सरोकार नहीं है और इसीलिए वो स्मृति ईरानी के दुर्व्यवहार का समर्थन कर रहे हैं। पुष्पा सिन्हा ने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार ही है जो गांव गरीब किसान की सरकार है और लगातार उनके हित मे काम कर रही है, जबकि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने व्यपारी भाइयों के इशारे ओर उनको फायदा पहुंचा रही है और आम जनता की मंहगाई से कमर तोड़ दी गई है।
महिला कांग्रेस की सचिव ने कहा कि कोरोना काला के समय जब राज्य सरकार और स्वास्थ विभाग लगातार छत्तीसगढ़ में आम जनता के लिए कार्य कर रही थीं, तब केंद्र की सरकार केवल ताली और थाली बजाकर आम जनता को बरगला रही थी तब घासी साहू ने क्यों मुंह मे दही जमा रखा था? जब किसानों को 2100 रुपये देने की बात कह कर भाजपा मुकर गए थी तब क्यों घासी साहू मौन धारण किये हुए थे? क्या सिर्फ अपने खैरागढ़ के आकाओं को खुश करने के लिए जिला पंचायत में वो जाते हैं और आम जनता का काम भी इसीलिए नहीं कर रहे क्योंकि जिला पंचायत में अध्यक्ष की मर्जी से नहीं बल्कि सभी काम खैरागढ़ के उपाध्यक्ष के हिसाब से चलता है। घासी पर आरोप लगाते हुए पुष्पा ने कहा कि पहले वो खुद के गिरेबान में झांकें और महिलाओं का सम्मान करना सीखें उसके बाद राजनीति करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending