Connect with us

राजनांदगांव

सफलता प्राप्त करने के लिए लगन, कठोर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में कलेक्टर डोमन सिंह ने सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लगन, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। लगन और मेहनत करें तो अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी अलग तरह की होती है, जो शैक्षणिक पढ़ाई से अलग होती है। इसके लिए तथ्यों एवं विषय को बारीकी से समझ कर पढ़ने की आवश्यकता होती है। जिस भी जिस विषय को पढ़ें भली-भांति समझे। प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के लिए धैर्य, लगन और समय का सदुपयोग करना महत्वपूर्ण होता है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग सेंटर आप सभी के लिए एक प्लेटफार्म, रास्ता दिखाने का कार्य करेगा। निःशुल्क कोचिंग सेंटर दूरस्थ अंचल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए मददगार साबित होगा। समय का सदुपयोग करें और पूर्ण विश्वास के साथ तैयारी को जारी रखें। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग सेंटर का उद्देश्य केवल शासकीय नौकरी के क्षेत्र में प्रवेश कराने से नहीं हैं। सेंटर के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश के लिए मार्ग प्रशस्त कराना है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक आपने जो भी पाठ्यक्रम में डिग्रियां अर्जित की है वह आपके प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अनिवार्य समकक्ष योग्यता तक सीमित है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के लिए अब आपको नए सिरे से संबंधित परीक्षा के अनुकूल तैयारी करना होगा। इस दौरान कलेक्टर ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सभी विकासखंड एवं सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों की जिज्ञासा और तैयारी के संबंध में पूछे गए सवालों का सहजतापूर्वक जवाब दिया।
गौरतलब है कि जिले के सभी विकासखंडों में 5-5 कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जाएगा। जिले के 45 सेंटरों के माध्यम से विभिन्न विषय विशेषज्ञ के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने के साथ ही किसी विषय के तथ्य और विषय के बारीकियों को कैसे स्मरण किया जाए और परीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों का कैसे हल किया जाए इस पर केंद्रित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग सेंटर का संचालन होने से दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल में रहने वाले विद्यार्थियों के साथ ही कमजोर आर्थिक स्थिति के ऐसे विद्यार्थी जो शहरों में जाकर कोचिंग करने में असमर्थ हैं, उनके लिए भी काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने कोचिंग सेंटर के उद्देश्य और इसके संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सेवाएं दी जाएगी। कोचिंग सेंटर में समय-समय पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों द्वारा  प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। कोचिंग सेंटर का संचालन शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा। प्रतिदिन किसी दो विषय पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा कोचिंग दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending