Connect with us

राजनांदगांव

हर घर में तिरंगा फहराए जाने के लिए व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता से करें : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने की समीक्षा की। कलेक्टर ने बताया कि जिले के 4 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा आरंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि हर घर में तिरंगा फहराए जाने के लिए पुख्ता इंतजाम और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। उन्होंने जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराए जाने के महत्तवपूर्ण कार्य में स्वसहायता समूह, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और इस महत्वपूर्ण कार्य में भागीदार बनने के लिए उत्सुक लोगों का सहयोग लेकर हर घर में तिरंगा वितरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाये। कलेक्टर ने बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम पंचायतों की संख्या और कुल घरों की संख्या के अनुपात में आवश्यक मात्रा में तिरंगे की व्यवस्था कर लेने कहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और लोगों की सहमति से हर घर में तिरंगा फहराए जाने की व्यवस्था प्राथमिकता से समय पर करें।
कलेक्टर डोमन सिंह ने जिलाधिकारियों की बैठक में कोरोना टीकाकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से कहा कि वह अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य अविलंब पूर्ण करा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई भी अधीनस्थ कर्मचारी टीकाकरण से वंचित ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में कलेक्टर ने जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि सभी निर्माण एजेंसी यह सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण स्थलों पर धन्वंतरी मेडिकल किट अनिवार्य रूप से रखें। इसके लिए उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ ही जिलाधिकारियों को अपने कार्यालय की आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक उपचार के लिए बनाए गए धन्वंतरी मेडिकल किट का क्रय करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धन्वंतरी मेडिकल किट में प्रारंभिक तौर पर उपचार में लगने वाले सभी तरह के दवाई का संग्रहण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण में लगे मजदूरों के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसी तरह से मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों के लिए निर्माण स्थल पर धन्वंतरी मेडिकल किट रखे जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक मात्रा में किट का क्रय करने कहा है।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की जिले में की गई घोषणा की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा विकास के साथ ही संबंधित क्षेत्र की आवश्यकता और अधोसंरचना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। घोषणा पर अमल होने और निर्माण कार्य समय पर होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने जिले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर सभी कार्यों को अविलंब प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में छूटे हुए ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण के लिए अति शीघ्र जमीन का सीमांकन करने कहा है। जमीन का चिन्हांकन हो जाने पर यहां गौठान निर्माण कर बहु क्रियाकलाप संचालित किया जाएगा। महिला समूह को अवसर मुहैया कराकर आय का स्रोत अर्जित करने के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि गौठान योजना महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वकांक्षी योजना है। जिसका लाभ महिला समूह को मिल रहा है। बैठक में कलेक्टर ने कृष्णाकुंज की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कृष्णाकुंज अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाए। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर सुपोषण आहार उपलब्ध कराकर उन्हें सुपोषित किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के संचालन, आजादी से अंत्योदय तक योजना, विकेंद्रीकृत जन चौपाल योजना, जल शक्ति अभियान की भी व्यापक समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending