Connect with us

राजनांदगांव

छग की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पांडे को उनके निवास जाकर महापौर ने दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल कर संस्कारधानी राजनांदगांव का मान बढ़ाने पर वंशिका पांडे को उनके जूनी हटरी स्थित निवास जाकर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि राजनांदगांव को यहां की उपलब्धि के कारण पूर्व से ही संस्कारधानी कहा जाता है और आज के इस स्पर्धा के युग में शिक्षा सहित खेल एवं अन्य गतिविधियों में संस्कारधानी का नाम रोशन हो रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में संस्कारधानी का नाम रोशन कर रही है। इसी कडी में पांडे परिवार की लाडली बेटी वंशीका पांडे ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बन संस्कारधानी में चार चांद लगाया है। यह हमारे राजनांदगांव के लिये बहुत बडी गौरव की बात है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि बचपन से मेद्यावी छात्रा बालभारती स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर ज्ञान गंगा इंजिनियरिंग कालेज सें इंजिनियçंरंग की पढ़ाई की और भोपाल के राजीव गांधी औद्योगिम यूनिवसिटी में मेरिड लिस्ट में प्रथम स्थान रही तथा वंशिका ने मेकनिकल इंजीनियरिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही एसएससी की परीक्षा में 18 हजार परीक्षार्थियों के बीच चयनित हुई और सेना के इंटरव्यूह के लिये बुलाया गया, इंटरव्यूह और मेडिकल टेस्ट के बाद ट्रेनिंग के लिये चैन्नयी के आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी भेजा गया, सफलतापूर्वक ट्रेनिंग के पश्चात 30 जुलाई को अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में सेना के उच्चाधिकारियों के बीच अकादमी के अन्य सफल उम्मीदवारों के साथ वंशिका पांडे को मार्च पास्ट और गोलियों के बीच अधिकारियों ने कमीशन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जूनी हटरी निवासी श्री अजय पांडे की पुत्री एवं पूर्व महापौर स्वण् श्री विजय पांडे की भतीजी ने लेफ्टिनेंट बन अपने परिवारए नगरए जिला सहित छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया है। आज उनके निवास आकर उनके परिवार सहित वंशिका को बधाई देने में अलग खुशी मिल रही है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूूॅ। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर संतोष पिल्ले, गणेश पवारए पार्षद श्री ऋषि शास्त्री व श्री संजय रजकएपार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे ने भी वंशिका पांडे को बधाई दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending