राजनांदगांव
जल्द से जल्द बिजली की समस्या दूर नहीं की गई तो जोगी कांग्रेस करेगी सड़क ओर प्रदर्शन : नवीन अग्रवाल
राजनांदगांव। शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता व किसान खासे परेशान है। परेशानी को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में लोकेश मालेकर, योगेश यादव, हिमांशु सिन्हा, घनश्याम यादव, कामेश वर्मा, मनीष साहू ने कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन देते हुए एक हफ़्ते के अंदर समस्या दूर करने की बात कही है। नवीन अग्रवाल ने कहा कि कोई भी समय बिजली बंद करनें से काम-काज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही बारिश नहीं होनें से गर्मी भी काफी बढ़ गई है। बिजली बंद होनें से विद्युत से चलनें बालें सभी संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश नहीं होने से खेतों में फसल की सिंचाई के लिए मोटर पंप का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन अंचल में अघोषित कटौती की वजह से ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे है, यदि बिजली कटौती की समस्या ऐसी ही चलती रही तो हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सप्ताह भर के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद सड़क में बैठकर विद्युत कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
नवीन अग्रवाल ने आगे कहा कि डोंगरगढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्र मे इन दिनों बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की गम्भीर समस्या है। बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज से जहाँ एक ओर आम जनजीवन प्रभावित होता है। वहीं दूसरी ओर रोपा के समय बारिश नहीं होने की वजह से पानी की समस्या बनी हुई है, ऐसे मे बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की वजह से खेतों में पानी की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र के किसान भी काफी परेशान है। इसके अलावा क्षेत्र मे बहुत से ऐसे लोग लघु उद्योग अपनी आजीविका के लिये संचालित करते हैं, लेकिन बिजली की समस्या से उनका व्यवसाय भी लगभग ठप्प पड़ा है। अभी के समय क्षेत्र मे बिजली की समस्या काफी गंभीर है, अगर इसका निराकरण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो यहां के लोगों में आजीविका के लिये पलायन की स्थिति निर्मित हो सकती है। बिजली विभाग को इस बारे मे लगातार जानकारी भी दी जा रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सरकार की बिजली बिल हाफ की योजना को लगता है, बिजली साफ की योजना साबित करने मे लगे हुए हैं। लगातार जानकारी दिये जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा किसी प्रकार से समस्या का निराकरण करने का प्रयास नहीं किया गया। इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सड़क पर आंदोलन करने के लिये बाध्य रहेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
