Connect with us

राजनांदगांव

शासन के प्लेसमेंट कैम्प युवाओं के लिए महज छलावा : हिन्दू युवा मंच

Published

on

राजनांदगांव। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय के द्वारा नियोक्ता कंपनियों के माध्यम से आयोजित प्लेसमेन्ट कैम्प की प्रासंगिकता पर संदेह जताते हुए, हिन्दू युवा मंच ने इसके माध्यम से होने वाली भर्तियों की प्रासंगिकता और सार्थकता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए समस्त पिछली भर्तियों की टोह लेने की मांग की है।
हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी और शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार ने जिला प्रशासन के प्लेसमेंट कैम्प की सार्थकता पर निशाना साधते हुए महज इसे नौटंकी बताया है। उन्होंने आगे कहा कि, जिले के बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार दिलाने की मंशा से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय के द्वारा और नियोक्ता कंपनियों के माध्यम से समय-समय पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन ब्लॉक और जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाता है। पखवाड़े भर में ही ऐसे कई प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। स्वाभविक है काफी सारे उम्मीदवारों का चयन भी हो चुका होगा और उनकी नियुक्ति भी यथास्थान पर हो चुकी होगी। स्वयं कलेक्टर, जिला प्रशासन और रोजगार कार्यालय के आलाधिकारियों ने क्या कभी ये जानने की कोशिश की कि, प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिन उम्मीदवारों की भर्ती पिछले सत्र में की गई थी, उनमें से ऐसे कितने उम्मीदवार हैं, जिन्होंने जॉब छोड़ दी है या ऐसे कितने उम्मीदवार हैं जो वर्तमान समय में भी जॉब कर रहे हैं? अगर वास्तविक आंकड़े मालूम चल जाएं तो आप दंग रह जाएंगे। उक्त भर्ती के पीछे भी कई छुपे हुए नियम और शर्ते होती है, जो शासन और प्रशासन को पता भी नहीं होती। कितने कर्मचारियों को तो नियोक्ता कंपनी शर्ते और मापदंड पूरा न कर पाने की स्थिति में या जॉब पर रखती ही नहीं या कुछ ही दिनों में निकाल देती है। जिला प्रशासन भी प्लेसमेंट कैम्प आयोजित कर भूल जाता है और आगे पाठ-पीछे सपाट की तर्ज पर नई भर्तियों के आयोजन में लग जाती है। शासन के पास सिर्फ कागजों में दिखाने के लिए रह जाता है कि, उन्होंने कितने सारे बेरोजगार युवाओं जो रोजगार मुहैय्या कराया। शासन को मतलब भी नहीं कि, नियोक्ता कंपनी ने किसे और क्यों निकाला। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती उम्मीदवारों पर अगर कोई अत्याचार या शोषण हो भी रहा हो तब भी प्रशासन अनभिज्ञ बनी रहती है और इस बात से कोई वास्ता भी नहीं रखती। वैसे भी शासन का काम बस इतना ही तो है कि, उसके पास कागजों में रोजगार देने और दिखाने तक का आंकड़ा मौजूद रहे। बाकि सब ऊपर वाला देख लेगा। कोई सरकारी अमला यह कभी नहीं पूछता कि, पिछली भर्तियों की परिणीति क्या हुई? न ही इसकी कोई सुध लेने वाला है और न ही किसी को झांकने तक की फुर्सत। शासन की यह प्लेसमेंट कैम्प योजना महज नौटंकी और दिखावा ही साबित हो रही है। ये जितने भी सरकारी कैम्प जिला प्रशासन के माध्यम से लगाए जाते हैं, बेरोजगारों को महज कागजों में ही रोजगार देने का काम चल रहा है। इसके नतीजों पर जाएं तो प्लेसमेंट कैम्प युवाओं के लिए महज औपचारिकता और छलावा साबित हो रही है। इसकी वास्तविकता जानने की अगर कोशिश की जाए तो, कागज के आंकड़ों और धरातल की स्थिति दोनों में ही धरती और आसमान का अंतर दिखाई पड़ेगा। हिन्दू युवा मंच ने ज्ञापन के माध्यम से प्लेसमेंट कैम्प की प्रासंगिकता और सार्थकता की छानबीन करने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending