Connect with us

राजनांदगांव

किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए बहुवैकल्पिक फसलों के साथ ही नियमित आमदनी के स्रोत से जोड़ें : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर किसानों के आय में बढ़ोतरी करने के साथ ही उनके आय का नियमित स्रोत सृजन करने के लिए आवश्यक चर्चा करने के साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि धान के बदले अन्य फसलों को लेने के लिए किसानों को प्रेरित और उत्साहित करें। जिले में अब तक वर्तमान में धान के बदले अन्य फसल ले रहे किसानों की संख्या की उन्होंने जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसान मेहनतकश होते हैं। उन्हें अच्छे मार्गदर्शन और सुझाव मिलने पर वह अन्य फसल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को आवश्यक सुझाव और सलाह देने कहा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जिले में अभी वर्तमान में फसलों की स्थिति, जिले में बोए गए फसलों के रकबा की जानकारी ली।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को कृषि के साथ ही पशुपालन करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें। पशुपालन के लिए लगाव रखने वाले किसानों को योजना अंतर्गत पशुपालन के लिए ऋण स्वीकृति और अनुदान स्वीकृत करें। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड में कम के कम 2 गौठानों में बड़े स्तर पर पशुपालन को बढ़ावा देने कहा। इस दौरान उन्होंने मुर्गीपालन, बटेर पालन के लिए भी प्रेरित करने कहा है। इसी तरह कलेक्टर ने मछलीपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अपनी निजी जमीन पर डबरी निर्माण कर मछलीपालन के लिए तैयार किसानों को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि बंद खनिज खदानों में आवश्यक जांच पड़ताल और जरूरी कार्रवाई कर मछलीपालन के लिए प्लान तैयार करें। उद्यानिकी विभाग से कहा कि किसानों को इस क्षेत्र में जोड़ने से बड़ा लाभ कमाने का जरिया बन सकता है। उद्यानिकी अधिक आमदनी देने वाला क्षेत्र है। अगर किसान इस क्षेत्र से जुड़े तो अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टर ने इन सभी विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कृषि सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, योजना अंतर्गत लक्ष्य और स्वीकृत प्रकरणों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्रीमती गीतांजलि गजभिये, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending