राजनांदगांव
जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
राजनांदगांव। प्रार्थी संतोष सिंह पिता स्व. श्रवण राजपूत निवासी घुमका द्वारा 12 जुलाई 2022 को थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि समय लगभग दोपहर 12-1 बजे के बीच अज्ञात चारों द्वारा सूने मकान में ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं अन्य दस्तावेज किमती करीबन 2,60,000 रूपये को चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 130/22 धारा 454, 380 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन मे तथा एसडीओपी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना घुमका की संयुक्त टीम बनाकर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के दर्जनों सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया एवं मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के अवलोकन तथा मुखबीरों के माध्यम से पता चला कि अटल आवास बैगापारा लखोली राजनांदगांव के 3 व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध है। तीनों घटना के बाद से अत्यधिक रूपये पीने-खाने में खर्च कर रहें हैं, जो पूर्व में भी अपराध कर चुकें हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ पर तीनों ने अपना नाम मनीष अमोरिया पिता विजय अमोरिया उम्र 23 वर्ष साकिन लखोली बैगापारा, तोरण वैष्णव निवासी लखोली बैगापारा एवं रवि साहू निवासी लखोली बैगापारा बताये जो चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो गोलमोल जवाब दिये, किन्तु मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर सभी ने घुमका में चोरी करना कबूल किया। साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांर्तगत हुए दिन में सूने मकान में हुए कई चोरियों को करना स्वीकार किया। आरोपी मनीष अमोरिया जो कि घटना का मुख्य सरगना है, ने बताया कि अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर अर्जुन्दा जिला बालोद से लेकर घुमका, डोंगरगढ़, चिचोला, खैरागढ़, छुईखदान, जालबांधा, राजनांदगांव, सोमनी, जालबांधा एवं राजनांदगांव शहर तथा जिला राजनांदगांव से लगे जिला दुर्ग इत्यादि के गांवो में जा जाकर दिन के समय सूने घरों का रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करते थे।
जिला बालोद के अर्जुन्दा ग्राम से कुछ पहले ग्राम में दिन को 12-1 बजे के बीच तीनों मिलकर होंडा शाईन मोटर सायकिल से गये थे, रोड से लगे मैदान में एक कच्चा घर में घर का ताला तोड़कर घर के आलमारी खोलकर उसमें रखे 5 पत्ती मंगलसूत्र, 1 करथन, 2 जोडी चांदी का पायल, बिछिया, नगदी रकम 4500 रूपये चोरी कर लिए थे।
5-6 माह पूर्व होण्डा शाईन से थाना डोगरगांव क्षेत्र अंतगर्त ग्राम मानपुर से पहले एक ग्राम में कच्चा मकान सुना घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर 5 पत्ती मंगलसूत्र, पायल 1 जोडी, चांदी की बिछिया, 7 हजार रूपये नगदी चोरी किये थे। करीबन 3 माह पहले ग्राम सुकुदैहान के आगे ग्राम कसारी में दिन के करीबन सफेद एक्टिवा में एक पक्का मकान सूने घर का ताला तोडकर पंलग के अंदर रखे सोने का आई रिंग 1 जोडी, सोने का मंगलसूत्र 7 नग, चांदी का लच्छा 1 जोडी, चांदी का पायल 1 जोडी, चांदी का बिदिया 2 जोडी, कीपैड मोबाईल 1 नग चोरी किये थे। करीबन 3 माह पूर्व सफेद रंग की एक्टिवा से थाना सोमनी के गांव परसबोर्ड से लगे कच्चा घर दिन में 12-1 बजे घर का ताला तोडकर आलमारी में रखे 5 पत्ती मंगलसूत्र और 3500 रूपये नगदी चोरी किये थे। 10-15 दिन पहले सोमनी थाना क्षेत्र के फुलझर ग्राम में रोड़ से लगे सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 2 जोडी पायल चांदी का, सोने का झुमका और नगदी रकम 15000 रूपये चोरी किये। उसके कुछ दिन बाद ग्राम जोरातराई से एक सूने घर में ताला तोड़कर दोपहर 12-1 बजे नगद 30000 रूपये, एक चांदी का करथन, पायल 5 जोडी, चुडा 5 जोडी, बिदिया 6 जोडी, सोने का खिनवा 1 जोडी, सोने का पत्ती 9 नग, सोने का बटरी दाना 2 नग, सोने का फुल्ली 1 नग चोरी किये है। 29 जुलाई 2022 को थाना छुईखादान क्षेत्र के ग्राम भूलाटोला में सुबह करीबन 9-10 बजे कत्थे रंग की ज्युपिटिर से सूने मकान का ताला को तोड़कर घर में रखे आलमारी से एक की-पैंड मोबाईल सीम लगा हुआ चांदी का साठी 1 नग, सोना का पत्ती 1 नग, नगदी 26000 हजार रूपये नगदी रकम को चोरी किये थे। उसी दिन 29 जुूलाई 2022 को दोपहर के 2.30-3 बजे ग्राम परसबोड के सूना पक्का मकान जिसमें ताला लगा हुआ था, ताला तोड़कर घर में रखे लोहे की पेटी का ताला कुदाल से तो¸कर पेटी में रखे चांदी का लच्छा 1 जोडी, चांदी का ऐठी 1 जाडी, चांदी का अंगेठी 1 नग, चांदी का साठी 1 जोडी, चांदी का पायल 1 जोडी, चांदी का लौकेट 4 नग, चांदी का बिदिया 4 नग, सोने का खिनवा 1 जोडी, सोने का पत्ती 4 नग और 10000 रूपये नगदी चोरी किये थे। 1 अगस्त 2022 को ग्राम चिचोला के एक पक्के सूने मकान में आलमारी को तोड़ सोने के पत्ती 12 नग, चांदी का पायल 1 जोडी, चांदी का करधन 1 नग, नगदी रकम 5000 रूपये चोरी किये थे।
तीनों मिलकर करीब एक-डेढ़ साल से लगातार राजनांदगांव, बालोद जिला के अर्जुन्दा, तथा सोमनी, घुमका, छुईखदान, मोहारा, डोगरगांव, चिचोला, क्षेत्र में तीनों मिलकर रैकी करते थे। गांव-गांव जाकर देखते थे की कौन से मकान सूना है और खेती का भी समय है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादातर खेती के काम से खेत में रहते है। इसी का फायदा उठाकर सूने मकानों में लगातार चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे। चोरी के नगदी रकम को तीनों आपस में बांट लिया करते थे। चोरी किये गये गहनो जिसमें चांदी और सोने के जेवरात को मनीष के साले कन्हैया मरकाम जो मानव मंदिर होटल राजनांदगांव में चाय बनाने का कार्य करता है को देता था जिसे कन्हैया द्वारा देव सोनी पिता विनोद सोनी मोती ज्वेलर्स दिवानपारा राजनांदगांव को फोन से संपर्क कर उसे बेचकर पैसे प्राप्त कर मनीष, तोरण और रवि को देता था कुछ रकम माल खपाने के एवज में कन्हैया अपने पास रखता था। देव सोनी से प्राप्त करीबन 4-5 लाख रूपये सभी आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिया जाता था। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 3 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु 2 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा एवं थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक गोपाल वैश्य, सायबर सेल प्रभारी सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष मानिकपुरी, हेमंत साहू, आदित्य सिंह, मनोज खुंटे, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, अमित सोनी, दुर्गेश भुआर्य, महिला आरक्षक पार्वती कंवर एवं थाना घुमका के सउनि हरीश टेम्भूरकर, आरक्षक गौतम ठाकुर, डिगंबर सिदार की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
