Connect with us

राजनांदगांव

संसदीय सचिव मंडावी, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शुभारंभ और मुख्यमंत्री की आगमन की तैयारी का लिया जायजा

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के अलग होकर नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा। जिले के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर है। संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मोहला पहुंच कर जिला शुभारंभ की तैयारी का जायजा लिया। संसदीय सचिव व अधिकारियों ने यहां जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय जिला कार्यालय के लिए चिन्हित भवन में व्यवस्था का आकलन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यहां मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने सभा स्थल, कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था सहित पार्किंग स्थल में पुख्ता इंतजाम करने कहा है। कलेक्टर ने बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रुफ मंच और सभा स्थल बनाने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। क्षेत्र की जनता को जिले की सौगात मिलने से बड़ी संख्या में जनसमूह के उपस्थित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभास्थल पर व्यापक व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने जिले के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताते हुए सभी तरह की जरूरी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्माण, कानून व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में राज्य के साथ ही राजनांदगांव जिले में भी हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है। मोहला में बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेने के साथ ही अन्य नागरिकों को प्रेरित किया। नवीन जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज यहां हर घर झंडा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, कलेक्टर डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर वन विभाग के रेस्ट हाउस से मुख्य मार्ग होते हुए मिनी स्टेडियम मोहला में संपन्न हुआ। इस दौरान संसदीय सचिव मंडावी, कलेक्टर व एसपी भी रैली में साथ-साथ चलकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। संसदीय सचिव ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी की आन बान और शान है। हर नागरिक को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता का धेय्य है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हजारों वीर शहीदों की शहादत से हमें आजादी मिली है। आजादी की कृत संकल्प को अविस्मरणीय बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसमें हर नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि संकल्प लेकर तिरंगे का सम्मान करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि तिरंगे हमें अपने देश की आजादी में अपने प्राणों की निछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें देश की रक्षा, सुरक्षा के साथ ही तिरंगे का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर ओएसडी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस. जयवर्धन, ओएसडी पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम मोहला ललीत आदित्य निलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending