Connect with us

राजनांदगांव

हाथ में तिरंगा हो तो उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती : छन्नी साहू

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत हुई। लगातार भारी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया। विधायक श्रीमती साहू और कांग्रेसीजन तिरंगा थामे भीगते हुए विभिन्न ग्रामों से गुजरने वाली यात्रा के लिए जय हिंद के उद्घोष के साथ रवाना हुए।
इस कार्यक्रम के तहत 6 दिनों में विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में यह यात्रा पहुंचेगी। मंगलवार को यात्रा की शुरुआत चिचोला के राम मंदिर से हुई। विधायक श्रीमती साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जय हिंद के उद्घोष के साथ आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत की।
विधायक श्रीमती साहू ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि, 28 दिसंबर 1985 को स्थापित कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। एक शताब्दी से अधिक समय से कांग्रेस जनसेवारत है। आज देश की स्वतंत्रता की हीरक जयंती का अवसर है। हमारी आजादी के 75 साल गौरवशाली हैं। जन-जन को गौरव की अनुभूति हो रही है।
उन्होंने कहा कि गांवों के इस देश में ग्रामीणों को साथ जोड़ने वाली इस यात्रा का उद्देश्य व्यापक है। देश भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही भारत के भविष्य का मंथन भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा किए हाथ में तिरंगा हो तो आप जिस देशभक्ति से लबरेज होते हैं उसके सामने कोई भी चुनौती नहीं टिकती। आज अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन हम रुके नहीं। मेरे साथ हमारे कांग्रेसी साथी भीगते हुए इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। गांव-गांव में लोग इस कारवां से जुड़ रहे हैं। यह देशभक्ति का जज्बा ही तो है।
चिचोला में शुभारंभ के बाद यात्रा ग्राम बापूटोला पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत किया। विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। यहां से रवाना होने के बाद यात्रा दोपहर के वक्त बिसाहूटोला पहुंची। यहां यात्रा में शामिल कांग्रेसीजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विधायक ने यहां कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ही बैठकर भोजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण का भी आश्वासन दिया। बिसाहूटोला के बाद भंडारपुर, हालेकोसा, घोघरे होते हुए मंगलवार की यात्रा का समापन देर शाम नगर पंचायत छुरिया में हुआ। पूरी यात्रा के बीच विभिन्न ग्रामों में बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

आज दाऊटोला से शुरु होगी यात्रा
बुधवार को आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ अंबागढ़ चौकी के दाऊटोला से होगा। यहां से यह यात्रा ग्राम आटरा, बहोरनभेड़ी, छछानपाहरी, सीतागुटा, सांगली होते हुए बांधाबाजार में यात्रा समाप्त होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending