Connect with us

राजनांदगांव

भारी बारिश की बाधा भी नहीं रोक पाई कांग्रेस की गौरव यात्रा

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं सीएम भूपेश बघेल के निर्देश अनुरुप 75 किमी की पैदल यात्रा तय करने की शुरुआत हो गई। यात्रा के विधानसभा प्रभारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में सिंघोला से इसकी शुरुआत हुई।
मंगलवार सुबह 9 बजे सिंघोला मंदिर में मां भानेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ गौरव यात्रा की शुरुआत की गई। भारी बारिश के बीच भी गौरव यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। पहले दिन गौरव यात्रा सिंघोला से शुरू होकर सुरगी में समाप्त हुई। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज के सदस्यों का सम्मान किया और मंदिर परिसर में श्रमदान भी किया। आजादी की गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गली में भ्रमण के दौरान लोगों को आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों से जुड़ी वीरगाथा भी सुनाई।
भारत माता के प्रति राष्ट्र भावना पैदा करने का उद्देश्य लिए इस यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के संबंध में भी कांग्रेसियों ने जानकारी लोगों तक पहुंचाई। वहीं हाथ में तिरंगा लेकर निकली कांग्रेसियों की यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेसियों ने गांव-गली में घूमकर देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर महान सेनानियों के जीवनकाल और उनकी उल्लेखनीय भूमिकाओं के संबंध में जानकारी दी। कांग्रेस की यह यात्रा विधानसभावार 14 अगस्त तक चलेगी।
यात्रा में जिला संगठन प्रभारी अरूण सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, आफताब आलम, सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, पंकज बांधव, हनी ग्रेवाल, राजा त्रिपाठी, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, महेंद्र शर्मा, राजू खान घनश्याम देवांगन, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अंगेश्वर देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, योगेंद्र वैष्णव, अशोक फडनवीस, अमित चंद्रवंशी, मनीष गौतम, संतोष पिल्ले, निखिल द्विवेदी, विनय झा, भागचंद साहू, मनीष साहू, मधुकर बाजारी, बबलू सोनी, मेहुल मारू, बबलू सेन, डामन वैष्णव, तुकज साहू, मूलचंदजैन, योगेंद्र प्रताप एसमेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
मंगलवार को यात्रा के शुरुआत के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कदम नहीं रुके। मूलसाधार बारिश के बीच शहर संगठन के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता पदयात्रा में पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहें। भारी बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर यात्रा कुछ देर के लिए जरुरी रुकी, लेकिन निर्धारित रुट के मुताबिक यात्रा पहले दिन पूरी हुई।
सिंघोला में दिलीप ठाकुर, पतिराम साहू, रमन साहू, लता बाई, सरोज, ताराबाई साहू, भोथीपार में केशव हिरवानी, गोपाल निषाद, गुलाब पटेल, माधो साहू, साधुराम, दिव्या हिरवानी, पलटन राम निषाद, मुजुन पटेल, राजाराम फैक्ट्री से अब्दुल नईम शेख, स्वामीनाथ यादव, मलपुरी से तलखोर मंडावी, नंदू मंडावी, खुमेश्वरी, भारती साहू, सुलोचना का सम्मान हुआ।
यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, प्रदेश गौ सेवा उपाध्यक्ष मन्ना यादव, आफताब आलम, अंगेश्वर देशमुख, रोहित चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, ग्रामीण महामंत्री एवं प्रवक्ता रूपेश दुबे, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, यहया खान, महेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन, सुनिता सिन्हा, मनीष गौतम, अशोक फडनवीस, पार्षद संतोष पिल्ले, पार्षद दल विनय झा, पार्षद मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, विनय झा, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, एल्डरमैन झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, पार्षद प्रतिनिधि इशांक खान, अवधेश प्रजापति, बबलू सोनी, लीला साहू, मेहुल मारू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, विरेन्द्र चौहान, गुरभेज माखिजा, गंगाबाई साहू, खैरूनिशा, अरशद खान, सुकृत दास, विजय अग्नहोत्री, कुंदन चंद्राकर, योगेंद्र वैष्णव, बबलू सेन, रवि साहू, मनीष अग्रवाल, अर्जुन भाई, राजकुमारी साहू, सुनीता सिन्हा, खिलेश्वर पाल, तुकज साहू, रोशन साहू, चौन साहू, डील्लू साहू, केशव साहू, देबू यादव, शंकर देशलहरे, मूलचंद जैन जयसवाल, अजय मारकंडे, राजेंद्र साहू, चिंतामणि साहू, नोखेलाल साहू, चुम्मन निषाद, लोकेश गंगवीर, चौत राम साहू, जीतू महिलांग, रोशन साहू, भोज साहू, तारा बाई साहू, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending