Connect with us

राजनांदगांव

ध्वज के बाद धार्मिक आयोजन को आड़ लेकर समाज व महिला का अपमान पर ऊतारु भाजपा : कांग्रेस

Published

on

राजनंादगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता कुसुम रूपेश दुबे ने संस्कारधानी में आयोजित कांवड़ यात्रा को भी भाजपा के द्वारा राजनीतिक अखाड़ा बनाते हुए शहर की यशस्वी महापौर श्रीमती हेमा देशमुख पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को जहां हास्यास्पद बताया है, वहीं भाजपा के शीर्ष नेताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को सौंपे जाने को दबाव की और ओछी राजनीति करार दिया है।
श्रीमती कुसुम दुबे ने बताया कि आजादी के हीरक जयंती वर्ष को जनता उत्साह के साथ मनाने के लिए एकजुट हो रही है, वहीं भाजपा जो मुद्दों के दिवालियापन से ग्रसित है। राष्ट्रध्वज पर भी लगातार राजनीति करती नजर आ रही है और अपने इसी राजनीति के चलते धमतरी में 2 अगस्त को तिरंगा यात्रा भाजपा के द्वारा निकाला गया था, यह पूर्णतः राजनीतिक आयोजन होने के साथ-साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष के द्वारा कपड़े के राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लेकर के घूमना निश्चित रूप से राष्ट्रध्वज का अपमान का मामला था और अपने उस नेता को बचाने के लिए पूरी भाजपा के लोग ध्वज के नाम पर राजनीति पर उतारू हैं। यह सर्वविदित है कि संस्कारधानी राजनांदगांव मे बागेश्वर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई थी उस आयोजन में महापौर भी शामिल हुई, इस बीच महापौर एक हाथ में कांवड़ रखे हुए निरंतर आगे बढ़ रही थी, इसी बीच प्लास्टिक के प्रतीकात्मक ध्वज का वितरण करते महापौर के हाथ में भी दिया गया आयोजन का उक्त वीडियो जो महत्वपूर्ण साक्ष्य है। चूंकि धार्मिक आयोजन में भक्ति से ओत-प्रोत बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे, भीड़ के चलते यदि वितरक से कोई चूक हुई हो तो वह ना किसी साजिश का हिस्सा है और ना ही अपमान की श्रेणी में आने वाला कार्य है, जबकि वह आयोजन समाज विशेष द्वारा आयोजित था। इस चूक के लिए समाज ने भी क्षमा याचना लिखित में व्यक्त किया है महापौर जी ने भी खेद व्यक्त किया है। उसके बाद भी भाजपा का इस मुद्दे पर राजनीति समझ से परे है।
इस मुद्दे पर उठाए कदम पर श्रीमती दुबे ने कही की अब यह साबित हो गया कि भाजपा के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में राष्ट्र ध्वज का सम्मान तो स्वयं नही कर सके और समाज द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा के एक चूक को राजनीति का माध्यम बना कर धार्मिक आयोजन और महापौर जो महिला है का अपमान करने खेल खेल रही है, क्योंकि ऐसे सार्वजनिक आयोजन में इस प्रकार की घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती है। अतः मामले को राजनीतिक रूप देना भी गलत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending