राजनांदगांव
गौरव यात्रा का हिस्सा बने एनसीसी कैडेट, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत
गौरव यात्रा का हिस्सा बने एनसीसी कैडेट, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत
राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर आजादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन पदयात्रा की शुरुआत राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम अंजोरा से हुई। वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों की मौजूदगी में यात्रा भारत माता के जयघोष के साथ आगे बढ़ी।
कांग्रेस नेताओं ने यहां अपने संबोधन में कहा कि, देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिवीरों की धरोहर और विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के कल्याण के लिए किसी भी तरह का योगदान देने वाला व्यक्ति सम्मान का हकदार है। नेताओं ने संयुक्त रुप से इस पदयात्रा को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही लोकतंत्र और देशभक्ति से प्रेरित है।
ग्राम अंजोरा में पदयात्रा के बीच आयोजित सम्मान कार्यक्रम के बाद देवादा चौक के लिए रवाना हुई। दूसरे दिन भी बारिश में भीगते नेताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते अपना जज्बा दिखाया। यात्रा में बुजुर्ग से लेकर नौजवान तक शामिल रहे। गांव-गांव से यात्रा में लोग स्वस्फूर्त जुड़ते चले गए। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत भी किया गया।
टेड़ेसरा पहुंचने पर स्कूल परिसर के पास ही पदयात्रा का स्कूली बच्चों, गांव की महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को पकड़कर देशभक्ति के नारे लगाते हुए भारत माता की जयकारे लगाए। वे पदयात्रा के साथ लगभग एक किलोमीटर तक टेड़ेसरा चौक तक साथ शामिल रहे। तत्पश्चात पदयात्रा सोमनी के लिए रवाना हुई। सोमनी पहुंचने के बाद यहां सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके बाद दूसरे दिन की पदयात्रा का समापन हुआ। 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे ग्राम डिलापहरी से निकलकर बागतराई, धर्मापुर, गातापार से होते हुए सुकुलदैहान पहुंचेगी।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, पंकज बांधव, मोती साहू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, नरेश शर्मा, मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, गोवर्धन देशमुख, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, अब्बास खान, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अरशद खान, राजेश्वरी चांदने, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, पार्षद भागचंद साहू, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अशोक फड़नवीस, सचिन टूरहाटे, आरबी मिश्रा, आशीष रामटेके, दिलीप गजेन्द्र, डा. कुमार, खिलेश्वर पाल, जितेन्द्र कौशिक, मुकेश बागड़े, अजय मारकंडे, सुरेन्द्र देवांगन, शकील रिजवी, मुकेश तोप्पो, संतोष निर्मलकर, संगीता गजभिए, नितेश अग्रवाल, सचिन यादव, कृष्णा देशलहरे, बबलू, दामन, लक्की चंद्राकर, शंकर देशमुख, मेहुल मारू, कुंदन चंद्राकर, सुकृत साहू, सुनीता सिन्हा, मनीष अग्रवाल, निसार खान, अंजोरा सरपंच शैलेश साहू, राहुल देवांगन, सोहेल शेख, विजय अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह, सुकृत गुप्ता, जितेन्द्र महिलांगे, रवि साहू, चद्रकांत साहू, सोमनी सरपंच लता यादव, अंजोरा से खेमिन बाई, कुमारी मनीषा, अहिल्या बाई, सरोजनी, टिकेश्वरी, अंबिका बाई, सुशीला बाई, अंजोरा, खिलेश्वरी, देवादा से कुमारी भूमिका साहू, रेणुका साहू, चंद्रिका बाई, दुरपत साहू, श्यामबती, अग्रहित यादव, बिसाल यादव, देवादा, बूथ अध्यक्ष संजय देशलहरे, आशीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पदयात्रा में इन लोगों का हुआ सम्मान
अंजोरा में श्रीमती रजनी साहू, डेजी साहू, संतोषी साहू, रेणुका साहू, राधा, मिथलेश्वरी, खेमिन, मीना साहू व सरपंच अंजू साहू, देवादा में कोटवार दीपक दास मानिकपुरी, अवध सिन्हा, शत्रुहन देशमुख, पुनु निर्मलकर, सेवक साहू, अंगेश्वर यादव, सुशीला ताम्रकार, पुष्पा मानिकपुरी, उमा देशमुख, रामेश्वर यादव, संगीता बाई एवं टेड़ेसरा में एनसीसी बच्चों पूर्वी साहू, पार्वती साहू, सुप्रिया साहू, आर्यन तिवारी, पुर्वेश सिन्हा, कुमकुम यादव, किरण साहू, पुष्पेन्द्र साहू, कुलदीप साहू, मिनाली देशमुख, टिकेश्वरी साहू, स्नेहा साहू, खेमलाल, गीता साहू, कृति साहू, निशा बघेल व प्राचार्य दीपक ठाकुर एवं सोमनी में पर्वतारोही रोहित कुमार झा, नितेश अग्रवाल, सरपंच लता यादव, राजीव मितान क्लब के मंजू पांडे, अजय साहू, तरोत्तम दास बंजारे, सतनाम युवा मंच, शैलेन्दी्र कोसरे, इंद्रा गायकवाड़, तेजेश्वरी, ललिता साहू, रौशनी सोनी, सदस्यों का हुआ सम्मान।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
