Connect with us

राजनांदगांव

नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम आधिपत्य लें : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सीएमओ से कहा कि नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम अधिपत्य लें। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के बिक्री के कार्य में भी गति लाएं। गोधन न्याय योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को इस योजना से लाभान्वित करें। शहरी क्षेत्र में गौठानों को सक्रिय एवं व्यवस्थित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट सभी नगरीय निकायों में, हर निर्माण एजेंसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी विभागों में उपलब्ध होना चाहिए है। कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराएं। कृष्ण कुंज को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृष्णकुंज में साज-सज्जा, झुला, चेयर एवं अन्य व्यवस्था करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों में जल भराव होने की स्थिति में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण के लिए विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरी ऊर्जा एवं क्षमता से कार्य करें। राजीव युवा मितान क्लब को जोड़ते हुए टीकाकरण के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य करें। शहरी क्षेत्रों में शासकीय भूमि में सीपीटी कर पौधा लगाकर आरक्षित करें। यहां नेपियर घास लगाकर मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा सकती है। शहर का विकास तभी होता है जब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य व्यवस्थित तरीके से हो। सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक अच्छा कार्य करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर वार्ड में समूह की महिलाओं से तिरंगा बनवाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर समूह की महिलाएं तथा जनसामान्य की इस अभियान में सहभागिता एवं जुड़ाव होना चाहिए। विकेन्द्रीकृत जन-चौपाल में सीएमओ के साथ इंजीनियर एवं आरआई भी साथ में रहेंगे। जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी सीएमओ अतिथि शिक्षक के रूप में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़¸ाने के लिए स्कूल में अध्यापन का कार्य करेंगे। 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही निःशुल्क कोचिंग हेतु नगरीय निकायों से सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। शासकीय कार्यालय में आवश्यक सामग्री सी-मार्ट से क्रय करें। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ एवं खैरागढ़ में स्थानीय उत्पादों बिक्री के लिए स्थान का चिन्हांकन करें। उन्होंने कहा कि माह के तीसरे सप्ताह में जिले के हर शासकीय कार्यालय में 8 से 10 बजे तक साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी विशेष रूप से कार्य करें। रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करें तथा स्वच्छता पर ध्यान देते हुए साफ-सफाई करें।
कलेक्टर ने धन्वंतरी दवाई विक्रय भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी, राजस्व वसूली विभिन्न मदों की जानकारी, उच्च न्यायालय के निर्देश पर पालन, मुख्यमंत्री घोषणा की जानकारी, राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रगति, मुख्यमंत्री मितान योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, खुले में बोर, शहरी क्षेत्र में रिक्त पड़े भूमि में वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी, लोक सेवा केन्द्र, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रावधानों का पालन, नाली-नालों की सफाई, जलजनित बीमारियों से बचने के लिए किए जा रहे उपाय, बाढ़ राहत की तैयारी, पेयजल, बिजली एवं साफ-सफाई की स्थिति, नगरीय निकाय अंतर्गत निजी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को आजीविका मिशन की एंट्री, सड़क सुरक्षा की समीक्षा, सड़क मे पशु कांजी हाउस, आईएचएसडीपी योजना के निर्माण एवं आवास आबंटन की स्थिति की प्रगति जानकारी, अप्रारंभ कार्य, हेण्ड ओवर के लंबित कार्य, विवादित कार्य, भूमि उपलब्ध नहीं कराने, समस्त निर्माण एजेंसी एवं समस्त जिला प्रमुख, केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्य की कलेक्टर को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल में जरूर पढ़ाएं। टीकाकरण के लिए विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता संदीप तिवारी सहित नगर पालिक निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending