राजनांदगांव
भाजपा पार्षद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पकड़ कर तिंरगा के अपमान करने पर दर्ज हो एफआईआर : कांग्रेस
राजनांदगांव। धार्मिक कावड़ यात्रा में उल्टा तिरंगा लेकर घूमने के मामले पर भाजपा की पार्षद पर ध्वज के अपमान पर एफआईआर करने को लेकर कांग्रेस के नेता पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मिलकर फोटो व वीडियो के साथ शिकायत पत्र सौपा है।
8 अगस्त 2022 सोमवार को बागेश्वर मंदिर धमार्थ ट्रस्ट राजनांदगांव द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा जिसमें प्रातः 8 बजे महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित कि गई थी। उक्त आयोजन के आयोजन समिति द्वारा आयोजन में शामिल सभी धर्म प्रेमियों को प्लास्टिक पाईप युक्त छोटे झंडे वितरित किये गए थे। महापौर श्रीमती देशमुख एक हाथ में कावड़ रखी हुयी चल रही थी। इसी बीच महापौर के हाथ में एक ऐसा झंडा पूर्व में निर्मित था, जो उल्टा था, भक्ति में लीन होने के कारण भीड वातावरण में बिना देखे रख लिया गया। जिस पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीगण महापौर श्रीमती हेमा देशमुख केखिलाफ राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पकड़ने पर एफआईआर दर्ज करने के लिये दबाव बनाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। आयोजन समिति बागेश्वर मंदिर धमार्थ ट्रस्ट राजनांदगांव द्वारा गलती हेतु क्षमा याचना लिखित में दिया जा चुका है और महापौर द्वारा भी आयोजन समिति द्वारा की गयी मानवीय त्रुटी हेतु स्वयं भी खेद भी व्यक्त कर चुकी है। उसके बाद भी धार्मिक आयोजन की त्रुटी को भाजपा द्वारा राजनैतिक दिया जाना गलत है।
इसी आयोजन में भाजपा की पार्षद सुश्री मणीभाष्कर गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लेकर चलने का विडीयो एवं फोटोग्राफ्स सामने आने पर कांग्रेस ने भी भाजपा पार्षद सुश्री मणीभास्कर गुप्ता के खिलाफ एफआईआर की मांग की हैए और इसे भाजपा द्वारा सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र रचने का शक जाहिर करते हुए जांच की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, निगम अध्यक्ष पप्पू धकेता, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, डा. आफताब आलम, प्रवक्ता रूपेश दुबे, कुतबुद्दीन सोलंकी, पंकज बांधव, मोती साहू, नासीर जिंदरान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा, पार्षदगण मधुकर बंजारी, अमीन हुड्डा, विनय झा, शरद पटेल, ऋषि शास्त्री, गणेश पवार, पूर्णिमा नागदेवे, राजा तिवारी, चंपू गुप्ता, भागचंद साहू, महेश साहू, हेमू सोनी, राजा गुप्ता, सिदार्थ डोंगरे, अभिमन्यु मिश्रा, अवधेश प्रजापति, एल्डरमैन राजा गुप्ता, मनीष गौतम, प्रदीप यादव, अनीश खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आमर झा, हर्ष साहू, बबलू सोनी, अरशद खान, प्रतीक अग्रवाल, दिव्यांश चौरसिया, सत्यम सिंह, सादाब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा तिरंगे का सम्मान करने से कतराती रही है। धमतरी की घटना से राजनांदगांव की घटना को जोड़ना भाजपा की ओछी राजनीति है। धमतरी में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में वहा के जिलाध्यक्ष द्वारा उल्टा झंडा लेकर चलना निश्चित रूप से ध्वज का अपमान है, क्योंकि वह राजनीतिक दल भाजपा के आयोजन की घटना है। अपने इस दुस्कृत्य की छिपाने भाजपा धार्मिक आयोजन की आड़ ले रही है।
कांग्रेस के नेताओ ने एक स्वर में कहा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन कर आजादी के अमृत महोत्सव में जहर घोलने का काम कर रही है। तिरंगा के सम्मान आयोजन में विफल भाजपा तिरंगा को राजनीति का हथकंडा बना कर अपमान कर रही है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
