Connect with us

राजनांदगांव

ग्रामीणों के निवेदन पर विधायक छन्नी चंदू साहू ने की तत्काल शिक्षक की व्यवस्था

Published

on

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा ब्लाक मुख्यालय छुरिया से तकरीबन बीस किलोमीटर दूर ग्राम जोशीलमती के मिडिल स्कूल में अध्यापक की कमी के चलते लगातार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस समस्या से छात्र-छात्राओं के पालकगण परेशान थे और उनके द्वारा निरंतर मिडिल स्कूल में शिक्षक की मांग की जा रही थी, लेकिन यह बात क्षेत्रीय विधायक तक नहीं पहुंची थी। किसी भी व्यक्ति के लिए शिक्षा बचपन का पहला अधिकार है जो हर हाल में पूरा होना ही चाहिए। इसी समस्या को लेकर आज गाँव के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ग्राम पटेल तामेश्वर साहू, मिडिल स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत साहू, राजेश साहू पंच, भागवत साहू, ग्रामीण समिति अध्यक्ष राधेलाल राजपूत, द्वारिका साहू, मनीराम स्याम, धनीराम स्याम ग्रामीण सचिव, विवेकानंद साहू, प्रकाश साहू ने खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि मिडिल स्कूल में बच्चों की संख्या के हिसाब से अध्यापक की कमी को पुरे विस्तार से बताते हुए पालकों की नराजगी के बारे में बताया। इस गंभीर विषय को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को देखते हुए छुरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर के जोशीलमती मिडिल स्कूल में अध्यापकों की कमी की जानकारी ली जिस पर स्टाफ की कमी को सहीं पाया गया। ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापन व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु जोशीलमती मिडिल स्कूल में शिक्षक की तत्काल व्यवस्था की बात कही। उक्त सहयोग के लिए ग्रामीण बच्चों के पालकगण व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती छन्नी चंदू साहू का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending