Connect with us

राजनांदगांव

गौरव यात्रा का ग्रामीणों ने तिलक लगाकर किया स्वागत, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस की गौरव यात्रा शुक्रवार को ग्राम डिलापहरी चौक से निकली, जो गांव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर घुमरिया चौक पहुंची। जहां गांव के वरिष्ठजन अशोक वर्मा, आशा साहू, ईश्वरी वर्मा, बुधनाथ पाटिल, चैतूराम नेताम, भीखू वर्मा, गोपाल साहू, झाडूराम वर्मा, चैतराम वर्मा, शेखर वर्मा, दिलीप राजपूत किया गया।
गौरव यात्रा के विधानसभा प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम के बाद पदयात्रा बरगाही से होकर धर्मापुर पहुंची। पदयात्रा के गांव में दाखिल होते ही ग्रामीणों ने तिलकर लगाकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। धर्मापुर के बाद आजादी की गौरव यात्रा बागतराई के लिए रवाना हुई, जहां कांग्रेसजनों द्वारा बागतराई के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और वीरांगना अंवती बाई लोधी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। बागतराई में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां ग्राम प्रमुख अर्जुन यादव, ब्रजदास मारकंडे, मनोज वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, मैनबाई मारकंडे, पंचबाई मारकंडे, मितानिन ज्योति मारकंडे का प्रशस्ति पत्र व श्रीफल से सम्मान किया।
गौरव पत्र यात्रा आगे बढते हुए ग्राम गातापार पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गर्मजोशी के साथ गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता के जायकारे लगाए। गातापार में खेमचंद मारकंडे, गंगादास मारकंडे, लंबोदर सिंह, गैदू बंधे, दिलीप साहू, ललिता यादव, शैलेन्द्र यादव, भुनेश्वर साहू, भुवन वर्मा, लालाराम साहू व राजीव मितान क्लब के सदस्यों को सम्मान किया। इसी तरह ग्राम सुकुलदैहान में पदयात्रा धार्मिक जगहों पर मत्था टेकते हुए आगे बढ़ती रही। कांग्रेस की गौरव यात्रा को देख स्कूली बच्चों ने भी भारत माता की जयकारें लगाकर पदयात्रा का उत्साहवर्धन किया। सुकुलदैहान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं गांव के वरिष्ठजन रामकृष्ण वैष्णव, भोपूदास वैष्णव, उमेंदीराम साहू, सतीश साहू, गोपी देवांगन, दिनदयाल देवांगन, चेतन खरे, अमृत मारकंडे, कार्तिक देवांगन, तुलसी देवांगन का प्रशस्ति पत्र व श्रीफल से सम्मान किया।
पदयात्रा के दौरान धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, आफताब आलम, नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, कुतबुद्दीन सोलंकी, मोती साहू, रूपेश दुबे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, राजू खान, दिनेश शर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, गोवर्धन देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, अफताब आलम, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अजय मारकंडे, बबलू कसार, खिलेश्वर पाल, मनीष गौतम, अब्दुल कादिर, नारायण सोनी, सुरेन्द्र गजभिए, जितेन्द्र कौशिक, सुनीता सिन्हा, मेहुल मारू, गोपीचंद गायकवाड़, डा. कुमार, नरेन्द्र देवांगन, अब्दुल कलाम, भरत सोनी, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, प्रभात गुप्ता, हेमु सोनी, पार्षद विनय झा, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अवधेश प्रजापति, राजेश सेवता, मोहसिन कुरैशी, नंदलाल बंधे, सुरेन्द्र देवांगन, अर्जुन सिंह कुर्रे, गंगाबाई साहू, सुकृत गुप्ता, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, कृतलाल पटेल, महेश्वर साहू, नरेन्द्र भारती, चंद्रशेखर मालेकर, केशरचंद साहू, जीवन बंधे, जीवन साहू, केशरीलाल साहू, गिरधारी साहू, फतेराम साहू, खोमलाल साहू, अर्जुन साहू, फगूराम साहू, प्रभादास वैष्णव, बरगाही धर्मापुर से सरपंच कोमल टंडन, पुकेश देवांगन, दुष्यंत यादव, रोशन साहू, दीपक यादव, भूपेन्द्र, प्रहलाद, संजय, अंजू, भानपुरी से जगजीवन राम, कोमल साहू, अर्जुन साहू, राजीव मितान क्लब डिलापहरी से दीपचंद यादव, कुलेश्वर वर्मा, जितेन्द्र यादव, नेमचंद यादव, निर्मल कुमार, लुकेश्वरी वर्मा, सरिता वर्मा, वैपेन्द्र वर्मा, रघुनदंन नेताम, राजिम, वैशाली, गायत्री, सावित्री, सुखवारों वर्मा, अमर वर्मा, मैनबाई, रानी, सुशीला, छाया भीमटे, वैशाली खोब्रागढ़े, लीला सिन्हा, मीनाक्षी, आशा, बुधंतीन, भागन बाई, एकादशी पराते, अनिता पराते, सुशीला पराते, उर्मिला यादव, पायल, सिमरन, आरती, वाशु, आशा मानिकपुरी, कुमारी साहू, सिधा कश्यप, मीना हुमने, संगीता प्रजापति, बिरझा साहू, हाजरा बेगम, कुमारी साहू, लता मानिकपुरी, बिमला, मीना हुमने, प्रिया हुमने सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending