राजनांदगांव
शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए करें कार्य : डॉ. भारतीदासन
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बड़े गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए अन्य छोटे गौठानों को जोड़कर वहां स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग का कार्य प्रारंभ करें। औद्योगिक पार्क में स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग के बाद सी-मार्ट में बिक्री के लिए भेंजे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए वहां विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। गौठान हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और वहां विविध कार्य होते रहना चाहिए। जिससे समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। मसाला मशीन, मिनी राईस मिल, आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं के उत्पाद की बिक्री में प्रदेश में प्रथम आने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय विभाग आवश्यक सामग्री सी-मार्ट से क्रय करें। उन्होंने नरवा उपचार की जानकारी ली। गौमूत्र की खरीदी के बाद ज्यादा देर तक न रखें। इसके लिए पशुपालन विभाग समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दें। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नरवा निर्माण से जल का स्तर बढ़ा है। इसके अंतर्गत गेबियन स्ट्रक्चर, परकोलेशन टैंक एवं अन्य जलीय संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से कहा कि एसडीओ और सब इंजीनियर को लक्ष्य देते हुए कार्य कराएं। ऐसे ठेकेदार जो ठीक तरह से कार्य नहीं कर रहे है उन्हें नोटिस दें इसके बाद भी सुधार नहीं आने पर अनुबंध निरस्त करें। ग्रामीण क्षेत्रों के बसाहटों में हैण्डपंप लगाने के निर्देश दिए। जहां आर्सेनिक युक्त पानी है वहां पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराएं। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के अंतर्गत मुख्यमंत्री प्राथमिक चिकित्सा किट की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर्स को पर्ची में जेनेरिक दवाईयां लिखने के लिए प्रोत्साहित करें एवं जेनेरिक दवाईयों की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा। सभी स्कूलों में अभियान चलाकर शिक्षकों की मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की जानकारी एवं प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी लें। बच्चों को किताब का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ध्यान केन्दि्रत करते हुए कार्य करें। उन्होंने जिले में किए जा रहे नवाचार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को दिए जा रहे निःशुल्क कोचिंग तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए दिए जा रहे निःशुल्क कोचिंग को विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कोचिंग को अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित करें। नालंदा के तर्ज पर यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लायब्रेरी को मजबूत बनाएं तथा इस नवाचार को उच्च स्तर पर ले जाएं। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देते हुए उन्हें प्रश्नोत्तरी एवं अन्य माध्यमों से सक्रिय रखें। राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाएं। उन्होंने कृष्ण कुंज योजना, निःशुल्क गणवेश वितरण, हमर तिरंगा कार्यक्रम, चारागाह में नेपियर रोपण, धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने की प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर डोमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नवाचार करते हुए विकेन्द्रीकृत जन चौपाल प्रारंभ किया गया है। अनुविभाग स्तर पर जन चौपाल होने से स्थानीय स्तर पर ही जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण होने लगा है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे राष्ट्रगान होता है। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अपना दफ्तर-अपना घर अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत माह के तृतीय शनिवार को कार्यालयों की साफ-सफाई की जाती है। जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, ओएसडी जगदीश सोनकर, वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता राजेश गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
