राजनांदगांव
शहर के वार्डों में पहुंची कांग्रेस की गौरव यात्रा, आतिशबाजी के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत
राजनांदगांव। कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शनिवार को शहर पहुंची। शहर के कन्हारपुरी वार्ड में शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पदयात्रा की शुरुआत हुई। वार्ड भ्रमण के बाद गौठान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाउ दुलार सिंह मंदराजी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ी। मंदिर परिसर में वरिष्ठ कांग्रेसजन दिनेश भानुशाली, श्यामरतन साहू, सीताराम श्रीवास, युवराज भारतीए, देवेन्द्र साहू, सोहेल शेख, गिरधारी साहू, वीरेन्द्र चंद्राकर का सम्मान किया।
विधानसभा प्रभारी व शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में निकली गौरव यात्रा लखोली पार्षद दुलारी साहू निवास स्थान पर पहुंची, जहां पदयात्रा का स्वागत फूल मालाओं व तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद मितानिनों व आंगनबाड़ी बहनों लक्ष्मी तारे, बैजंत्री बारले, फगन यादव, बिटन सिन्हा, खेदूराम सिन्हा, कामता प्रसाद व पार्षद दुलारी साहू का हुआ सम्मान। इसके बाद पदयात्रा वार्ड नंबर 35 पहुंची। जहां पार्षद भागचंद साहू, सुनिता सिन्हा ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ललिता साहू, माया साहू, परमानंद काठालिया, तिरथ राम देशलहरे, खेलकूद में अभिषेक मंडावी, एकता बंजारे, मितानिन अहिल्या मंडावी, बसंती सोनकर, किर्ती निषाद, मीना वर्मा, रत्ना शर्मा, राहिमा मेमन, मितानिन उषा डेकाटे, नीलम मंडले, श्यामबाई मंडावी, मनोरमा विश्वकर्मा, विमला साहू, मंजू निषाद, दुयालू साहू, रामलाल यादव, सुखराम यादव, चैताराम, विशाल यादव, राजाराम यादव, काशीराम चंद्राकर, दुर्गा बाई साहू, रूमलाल साहू, खेमचंद साहू, खुमान श्रीवास, सतीष उके, नरेश साहू, नीरा साहू, गुवालिन, फुलबाई यादव, प्रिया डहरे, सुनिता चौहान, रीतू साहू, अनिता साहू, जुबेदा मनिहार, दुरपति महिलांग, पूर्णिमा साहू, फुलबाई साहू, नेमबाई साहू, सविता साहू, गीता साहू का सम्मान किया गया।
तत्पश्चात पदयात्रा वार्ड का भ्रमण करते हुए दुर्गा चौक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसजन रामरंजन साहू, गोपीराम साहू, सामाजिकसेवी बहनों ज्योतरतना भोईर, सुशीला वैष्णव, प्रमिला वर्मा, घसनिन साहू, राधिया निषाद, धनेश्वरी साहू, खातुन बी, उर्मिला देशलहरे का सम्मान किया गया। पदयात्रा पर राहुल नगर भ्रमण के लिए निकली जो वार्ड का भ्रमण करते हुए संजय नगर होते हुए जनता कालोनी पहंची। जहां पर पदयात्रा का महिला स्वसहायता समूह समिति की महिलाओं ने स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी कड़ी में पदयात्रा में आगे बढ़ते हुए लखोली नाका चौक होते हुए गंज चौक पहुंची, जहां पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन की अगुवाई में आतिशबाजी कर पदयात्रा का स्वागत किया गया।
महिलाओं ने भी उत्साह के साथ किया स्वागत
कांग्रेस की गौरव पदयात्रा गंज चौक से होते हुए भारत माता चौक, सदर लाइन होते हुए बसंतपुर थाना से नंदई चौक के लिए निकली। नंदई चौक पर सतनामी समाज की महिलाओं द्वारा आतिश स्वागत किया। इस दौरान समाज पदयात्रा द्वारा जामबाई बंजारे, किर्ती निषाद, अहिल्या बाई, जयंती सोनकर, अंजू बंजारे, मीना वर्मा का प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया, इसके बाद पदयात्रा इंदिरा नगर चौक होते हुए डॉक्टर कालोनी, सागर पारा होते हुए बांसपाई पारा, दुर्गा चौक, ब्राम्हण पारा, गांधी चौक होते हुए मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर काग्रेसजनों ने भारत माता की जयकारें के नारे लगाएं इसके बाद पदयात्रा गुरूद्वारा चौक पहुंची, जहां पर गुरूगोविंद सिंह सभा में मत्था टेककर आर्शीवाद मांगा। इसके बाद शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा नए बस स्टैण्ड चौक होते हुए गौरव स्थल पहुंची। जहां तीनों सेना के शहीदों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान के बाद पदयात्रा का समापन किया।
बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस जन
पदयात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस महापौर हेमा देशमुख, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य हिफीज खान, श्रीकिशन खंडेलवाल, आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, सुदेश देशमुख, नरेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, मोहनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, बिरेन्द्र चौहान, खैरूनिशा, पोषण साहू, नरेश साहू, बबलू कसार, गंगाबाई साहू, अतुल शर्मा, प्रमोद बागड़ी, आरबी मिश्रा, मनीष गौतम, मुस्तफा जोया, गेमू कुंजाम, शकील रिजवी, अब्बास खान, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, सतीश मसीह, भागचंद साहू, मधुकर वंजारी, संतोष पिल्ले, मनीष साहू, महेश साहू, चंद्रकला देवांगन, ऋषि शास्त्री, राजेश गुप्ता, सुनीता फडनवीस, शरद पटेल, समद खान, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, हेमू सोनी, प्रतिमा बंजारे, प्रभात गुप्ता, एजाजूर रहमान, सचिन चौरसिया, संजय साहू, अमित जंघेल, लखु रूचंदानी, अशोक फडनवीस, जयनाराण सिंह, भोजराज भेलावे, शिव गढ़पायले, शैलेश ठावरे, सचिन टूरहाटे, सुनील रामटेके, मेहुल मारू, खिलेश्वर पाल, हितेश गोन्नाडे, चेतन सोनवाने, नजीम खान, सोनू राम साहू, छबिलाल साहू, दक्षिण ब्लॉक से महेश अग्रवाल, अनिस जैन, राजेश चौहान, निहाल नकवी, मोहन मेश्राम, खिलेश बंजारे, अरशद खान, मजहर खान, शब्बीर जिंदरान, अवधेश प्रजापति, संगीता साहू, ललिता साहू, नारायण सोनी, मयंक सोनी, सतीश सोनपिपरे, जितेश सिमनकर, संतोष हटवार, सचिन टूरहाटे, राजकुमारी साहू, दुर्गेश धीवर, मोहसिन कुरैशी, सुरेश यादव, सुनील पिल्ले, मोहन चुनुरकर, राहुल गजभिए, राजेश सेवता, कुंदन चंद्राकर, धन्नालाल साहू, दीनू साहू, गोलू यादव, भरत सोनी, इरफान, भोला यादव, डिकेश बाजपेयी, धर्मेष सोनी, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र चंद्राकर, राजकुमार निर्मलकर, हर्ष खोब्रागढ़े, लीला साहू, अभिमन्य मिश्रा, बिल्लू साहू, जसंबीर सिंह भाटिया, तोरण सिन्हा, गोलू कलिहारी, कन्हारपुरी से सीताराम श्रीवास, युवराज भारती, देवेन्द्र साहू, दिनेश भानुशाली, राजकुमार रजक, श्यामरतन साहू, दिनेश साहू, शदाब अली, सोहेल शेख, धर्मेन्द्र देवांगन, धरम रजक, अजय टंडन, चंदू साहू, संतराम जोशी, विकास श्रीवास, हितेश गोनाडे, देबू यादव, जितेन्द्र ठाकुर, अतुल भारद्वाज, सृकृत गुप्ता, सतीश उइके, खेमचंद, कृष्णा प्रसाद, भगवनी श्रीवास, कुमार साहू, अमित कुशवाहा, गुरभेज माखिजा, सतेश बजरंग, मोन्द्रा नेवल, अंकुश नेवल, आरद नेवल, डोमेन्द्र साहू, राहुल हिरवानी, निक्की, हकीम खान, रहीम खान, विवेक हिरवानी, अजाज खान, हर्ष निर्मलकर, राजा साहू, तामेश्वर बंजारे, संदीप जायसवाल, अर्जुन सिंह कुर्रे, भूपेन्द्र साहू, दयालू साहू, रामलाल साहू, सुखराम यादव, पूर्णिमा नागदेवे, राजिम, वैशाली कुभारे, गायत्री, सावित्री, सुखवारों वर्मा, अमर वर्मा, मैनबाई, रानी, सुशीला, छाया भीमटे, वैशाली खोब्रागढ़े, लीला सिन्हा, मीनाक्षी, आशा, बंधन्तीन, भागन बाई, एकादशी पराते, अनिता पराते, सुशीला पराते, उर्मिला यादव, सत्यभामा, रौशनी, पायल, सिमरन, आरती, वाशु, आशा मानिकपुरी, कुमारी साहू, सिधा कश्यप, मीना हुमने, संगीता प्रजापति, बिरझा साहू, हाजरा बेगम, कुमारी साहू, लता मानिकपुरी, बिमला, मीना हुमने, प्रिया हुमने, संगीता सोनी, राधिका, शैलेन्द्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी मौजूद रहे।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
