Connect with us

राजनांदगांव

फाइलेरिया और कृमि से मुक्ति के लिए जिले में 16 लाख लोगों को पिलाई जाएगी दवा

Published

on

दुर्ग। फाइलेरिया और कृमि से मुक्ति के लिए जिले में 22 से 28 अगस्त तक सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम की सार्थकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फाइलेरिया और कृमि से मुक्ति हेतु आयोजित कार्यक्रम की सुनियोजित व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के सभागृह में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बतायाः फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। यह रोग मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसका प्रमुख लक्षण अंडकोष में वृद्धि, हाथी पांव एवं स्ति्रयों में स्तन पर प्रभाव है। यह बीमारी लाइलाज है एवं सावधानी के साथ बचाव ही इसका एकमात्र साधन है। इसे गंभीरता से लेते हुए फाइलेरिया और कृमि से बचाव के लिए जिले में 22 अगस्त से 28 अगस्त तक सामूहिक दवा सेवन का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में हिंदू समाज, कुर्मी समाज, साहू समाज, जैन समाज, महाराष्ट्र मंडल, सिन्हा समाज, क्रिश्चियन, मुस्लिम, उत्कल और तृतीय लिंग समुदाय के सदस्य के साथ जिले के प्रमुख व गैर शासकीय संस्थाओं के प्रमुख लोग उपस्थित हुए।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बतायाः फाइलेरिया और कृमि से मुक्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 4,000 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों के माध्यम से जिले में लगभग 16 लाख लोगों को सामूहिक दवा सेवन कराने की तैयारी की जा रही है। फायलेरिया एवं कृमि मुक्ति कि दवा समाज के प्रत्येक व्यक्तियों को खिलाया जाना है। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को डीईसी एवं एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी।

कृमि मुक्ति दवा के फायदे
कृमि की दवा खिलाने पर बच्चों में खून की कमी व कुपोषण दूर किया जा सकता है। मानसिक एवं बौद्धिक विकास, औसत आयु में बढ़ोत्तरी तथा स्कूल, आंगनवाड़ी में बच्चों के पढ़ने की रुचि बढ़ाने में कृमि की दवा काफी सहायक होती है। कृमि मुक्ति हेतु बच्चों को एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाने से समुदाय से कृमि के स्तर में कमी लाई जा सकती है। एल्बेंडाजॉल टेबलेट 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को आधी गोली चूरा कर तथा 2-3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चूरा कर एवं 3 से 19 वर्ष के बच्चों को यह दवा 1 गोली चबाकर साफ पानी के साथ खिलाई जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending