Connect with us

राजनांदगांव

अनेकता में एकता और सर्वे भवन्तु सुखिनः की हमारी सभ्यता, संस्कृति को जीवंत रखने का सूत्र है तिरंगा : छन्नी साहू

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर खुज्जी विधानसभा में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा का पांचवे दिन ग्राम घुपसाल में समापन हुआ। लगातार तेज बारिश के बीच विधायक श्रीमती साहू ने कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसजनों, समर्थकों और ग्रामीणों को लेकर कहा कि, यह हमारी देशभक्ति का जज्बा है कि ऐसे खराब मौसम में भी हम तिरंगे तले एक साथ मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि, देश को आगे ले जाने के लिए इसी जज्बे की जरुरत है। अनेकता में एकता और सर्वे भवन्तु सुखिनः की हमारी सभ्यताए संस्कृति को जीवंत रखने का सूत्र है तिरंगा। इसी सूत्र के साथ हम हमारे देश को काफी आगे ले जा सकते हैं और विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने इस दौरान शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और जनकल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान व्यक्तित्वों का याद करते हुए नमन किया। उन्होंने यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
खुज्जी विधानसभा में विधायक के साथ ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित ग्रामीणों की सहभागिता से 30 गावों से होते हुए इस यात्रा ने 75 किमी का भ्रमण पूरा किया। इसकी शुरुआत 09 अगस्त को चिचोला से हुई थी जबकि 14 अगस्त को इसका समापन ग्राम घुपसाल में हुआ। इस बीच लगातार बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। छुरिया, कुमर्दा और अंबागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष क्रमशः रितेश जैन, अब्दुल खान और अनिल मानिकपुरी सहित कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विशेष भूमिका निभाई।

बुजुर्गों, महिलाओं का हुआ सम्मान
इस यात्रा के दौरान अलग-अलग ग्रामों में बुजुर्गों, शहीद के परिजनों और महिलाओं का सम्मान किया गया। सौ से अधिक व्यक्तियों के सम्मान का उद्देश्य उनके त्याग, बलिदान और जनसेवा को लेकर उनके समर्पण के लिए किया गया। विधायक ने कहा कि, हमारे बीच ही कई प्रेरणादायक व्यक्तित्व मौजूद हैं। युवा उनसे सीख लें और एक बेहतर समाज बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और किताबों की संगत की अपील की।

30 गांवों तक पहुंची यात्रा
आजादी की गौरव यात्रा 09 अगस्त से शुरु हुई थी। विधायक श्रीमती साहू के नेतृत्व में शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही चिचोला में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई थी। पहले दिन इस यात्रा ने ग्राम चिचोला से निकलकर बापूटोला, बिसाहूटोला, भंडारपुर, हालेकोसा, घोघरे, छुरिया का भ्रमण किया था। 10 अगस्त को दाऊटोला, आटरा, बहोरनभेड़ी, छछानपाहरी, सीतागुटा, सांगली, बांधा बाजार तक यह यात्रा पहुंची। 12 अगस्त को ग्राम खुर्शीटिकुल, अछोली, आमगांव, कुमर्दा और 13 अगस्त को ग्राम उमरवाही से शुरु होकर बरबसपुर, संबलपुर, चंदिया, गिदर्री होते हुए गुंडरदेही में समापन किया गया। आखिरी दिन 14 अगस्त को यात्रा गैंदाटोला से शुरु हुई और सीताकसा से साल्हेटोला, कल्लूटोला, दीवानटोला होते हुए घुपसाल में इसका समापन हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending