Connect with us

राजनांदगांव

डड़सेना कलार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा) समाज ग्रामीण मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक समारोह के बीच शपथ ग्रहण किया। यह आयोजन बीते 14 अगस्त को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कांकेतरा में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों सहित जिलेभर से समाज के वरिष्ठगण, युवाओं सहित महिला वर्ग भी शामिल हुआ।
समाज के नवनिर्वाचित सचिव व पूर्व सरपंच डिगेंद्र सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन में महामंडलेश्वर प्यारेलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष अशोक सिन्हा सहित नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान अतिथियों रुप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा, प्रदेश कोषाध्?यक्ष श्रीमती देवकला सिन्हा, जिला अध्यक्ष ठाकुर राम सिन्हा, जिला महामंत्री देवजीलाल सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरिचंद सिन्हा, सहित अन्य शामिल हुए।
सचिव डिगेंद्र ने बताया कि पूर्व क्षेत्राधिकारी रोशन सिन्हा, रुपेंद्र सिन्हा, मोहन सिन्हा, नारद सिन्हा, मनोज सिन्हा, भागवत सिन्हा व नरेश सिन्हा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में समाज के कल्याण से जुड़ी योजनाओं और समाजहित में कार्य करने का भरोसा जताया है। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्रामीण मंडल समिति की बैठक भी संपन्न हुई जिसमें आगे की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि, महामंडलेश्वर प्यारेलाल सिन्हा ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से जुड़ी कई लंबित मांगों को लेकर पहले करते हुए शासन-प्रशासन तक उसे पहंुचाने और उस पर सकारात्मक नतीजे लाने की पूरी कोशिश की जाएगी। डिगेंद्र ने इस दौरान समाजिकजनों का धन्यवाद करते हुए उनके पक्ष में मतदान के लिए आभार प्रकट किया।
उन्होंने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। हम सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी निःस्वार्थ और बगैर किसी मतभेद के लिए समाज के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित होते हुए कार्य करेंगे। समाज की जरुरतों, कार्यक्रमों व अन्य विषयों पर समाज के वरिष्ठों का साथ हमें मिलता रहे यह काफी आवश्यक है। उन्होंने शपथ ग्रहण में पधारे अतिथियों का भी आभार प्रकट किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक रमेश सोनवानी, प्रांतीय सह निर्चाचन अधिकारी नाथूराम सिन्हा, कोष निरीक्षक आशाराम सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार गजेंद्र, जिला कोष निरीक्षक मोरध्वज सिन्हा, अशोक सिन्हा, परमानंद सिन्हा, राम्हूलाल सिन्हा, धांधुराम सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, खोमलाल सिन्हा सहित जिले भर के सामाजिक जन मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending