Connect with us

राजनांदगांव

नया जिला केसीजी के तीनों नगर में खुलने वाले शासकीय कार्यालयों एवं विभागों का नाम स्पष्ट करें छग सरकार : खम्हन ताम्रकार

Published

on

राजनांदगांव। जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष, किसान नेता के जिला महामंत्री खम्हन ताम्रकार ने छग के भूपेश सरकार को नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे नगर में जिला स्तरीय खुलने वाले सरकारी कार्यालयों विभागों का नाम स्पष्ट करने के लिए सीधे पत्र लिखकर निवेदन करते जवाब मांगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम से भेजे गए पत्र में कौन सा विभाग कहां-कहां खुल रहा है, इसकी कोई भनक नहीं है। लोगों के बीच में विभागों और कार्यालयों को लेकर काफी असमन्जय है, लोगों के बीच सिर्फ काना-फुसी हो रही है। पिछले दिनों संपन्न हुए खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव 2022 में तीनों नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर साल्हेवारा के साथ-साथ लगभग सभी चुनावी सभा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के घोषणा पत्र में केसीजी को जिला घोषित किया था, जिसके फलस्वरूप जिला निर्माण एवं इसके उद्घाटन की तिथि घोषित होने के साथ-साथ नगर एवं क्षेत्रों में कौन-कौन सा कार्यालय कहां-कहां संचालित होगा, इसे लेकर काफी सशंय की स्थिति बनी हुई है। खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है। हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव के समय प्रचार के दौरान विभिन्न मंचों पर सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों, नेताओ द्वारा तीनों नगर में अलग-अलग जिला स्तर पर कार्यालय खोलने की बातें कहकर नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से वोट हासिल कर उपचुनाव में विजयी हुए थे, अब जब आगामी माह के 4 सितंबर को खैरागढ़ में जिला कार्यालय का शुभारंभ आपके कर कमलों से किया जाना है, ऐसे में शुभारंभ के पूर्व ही यह घोषणा किया जाना चाहिए कि तीनों नगरों में किन-किन जिला स्तरीय कार्यालय संचालित किया जाएगा, क्योंकि तीनों नगर का अपने अपने जगह पर ऐतिहासिक महत्व रहा है। तीनों नगर एक बड़े व्यवसायिक सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व का केंद्र है। तीनों नगर से ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हुए है। खासकर गंडई और छुईखदान नगर से वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा का सुदूर अंचल के सीधा जुड़ाव है, परंतु उद्घाटन हेतु किसी प्रकार की तैयारी शासन द्वारा छुईखदान-गंडई नगर सहित क्षेत्र में नहीं किये जा रहे है, तो क्या छुईखदान-गंडई नगर को जिला स्तरीय कार्यालयों से वंचित रहना होगा। सरकार को अविलंब स्पष्ट करना चाहिए कि तीनों नगर में कौन-कौन से कार्यालय खोले जा रहे है और खैरागढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही छुईखदान गंडई नगर में खुलने वाले कार्यालयों के शुभारंभ किया जाए, ताकि शुभारंभ के जश्न में तीनों नगर सहित गांव गांव के लोग सम्मलित हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending