Connect with us

राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रुप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती

Published

on

राजनांदगांव। 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, दूरसंचार, सूचना व कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस ने सद्भभावना दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान संगोष्ठी सभा व सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्व. गांधी के योगदानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी सभा में मुख्य अतिथि के रुप में अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला के मौजूद थे। संगोष्ठी सभा का संचालन दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, रमेश डाकलिया ने मार्ल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, डा. आफताब आलम, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, रूपेश दुबे, झम्मन देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, अरशद खान, अभिमन्यू मिश्रा, अवधेश प्रजापति, मेहुल मारू ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, यहया खान, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, मोहनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अशोक फडनवीस, इंशाक खान, मदन लाल साहू, अतुल शर्मा, जगत चिन्टू शर्मा, गेमू कुंजाम, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, प्रभात गुप्ता, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, योगेन्द्र प्रताप सिंह, भरत सोनी, बबलू कसार, मोहन चुनुरकर, अमित जंघेल, मो शाबीर जिंदान, सुरेन्द्र देवांगन, जाहिद रिजवी, दीनू साहू, संदीप जायसवाल, सुकृत गुप्ता, रेखा, अनीस जैन, लखुभाई रूचंदानी, मोहसिन कुरैशी, शब्बीर हुसन, योगेश साहू, नासिर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

स्व. राजीव गांधी के योगदान से मजबूत हुआ देश
संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए धनेश पाटिला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्म दिन पर उन्हें नमन करता हूं। स्व. राजीव गांधी जी ने देश के लिए जो कार्य किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। चाहे वह दूरसंचार, सूचना क्रांति, शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह उल्लेखनीय है यहां तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का हक दिलाया है। युवाओं का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो, वहीं पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा। इससे देश मजबूत हुआ है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को देश नहीं भुलाया जा सकता। स्व. राजीव गांधी जी के दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। कम्प्यूटर क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, स्व. राजीव गांधी जी की दूरगार्मी सोच का नतीजा है कि आज संचार क्रांति के माध्यम से लोग अपनों से बात करते उसे देखते हैं। युवाओं को रोजगार की बात हो यह सब राजीव गांधी जी की देन है। हमारा देश आगे कैसा बढ़े विश्व पटल पर भारत का परचम कैसे लहराये इस पर स्व. राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता निभाई और भारत एक सशक्त राष्ट बनकर उभरा। कांग्रेस का इतिहास अनेक विभूतियों व बलिदानियों से भरा पड़ा है जो देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्य बलिदान कर दिया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने देश की एकता और अखंडता को संशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

इस्कान सिटी में पौधरोपण, मरीजों में फल वितरण भी किया
संगोष्ठी सभा के बाद कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल कर मरीजों में फल वितरण किया। वहीं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की। इसके बाद सभी इस्कान सिटी पहुंचे, जहां पार्षद गामेन्द्र नेताम, वार्डवासी भरत साहू, विशाल पेटकर, सोमित सिन्हा, गुरूदत्त सिन्हा, मुरलीधर वैष्णव, विद्या पेटकर, विपृत साहू, सोनाली तायवाड़े, महेन्द्र गुप्ता, उत्तम साहू, बृजेश श्रीवास्तव के साथ विभिन्न प्रजाति का पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग को सहायक उपकरण का वितरण भी किय गया। उक्त आयोजित सभी कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवशी ने आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending