Connect with us

राजनांदगांव

मोदी सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ शहर कांग्रेस ने महंगाई कम करने लगाई जन चौपाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। इसके तहत शहर कांग्रेस द्वारा महंगाई पर चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई की वजह से त्रस्त हो रही जनता की समस्या को सामने रखा गया है। वहीं केंद्र सरकार के दावों और वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए।
जय स्तंभ चौक में महंगाई पर चर्चा का आयोजन सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर काग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम को महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अरशद खान, अशोक फडनवीस, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, अनीष जैन, खिलेश बंजारे, सरोज प्रधान, अवधेश प्रजापति ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया।

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता
कार्यक्रम में दौरान वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि कहा कि आठ साल पहले देश की जनता को झूठ बोलकर भाजपा ने केन्द्र में सरकार बनाई और आज देश की क्या स्थिति है यह सभी जानते है। पहले जब पेट्रोल व डीजल के दाम मामूली बढ़ने पर ये भाजपा वाले सड़क पर अनशन करने बैठ जाते थे स्मृति रानी सड़क पर चूल्हे रखकर प्रदर्शन करते थे, वे आज क्यों चुप बैठ गए है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया ने केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र की नीति भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के ऊपर जो महंगाई की मार दे रहे है उसको जागरूक कर बताना है कि किसी तरह केन्द्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। बैठने से पहले मोदी जी ने बड़े-बड़े वादे किए, महंगाई कम करेंगे किन्तु मोदी सरकार के वादे खोखले साबित हुए। आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि दो वक्त रोटी के लिए गरीबों को पसीना बहाना पढ़ रहा है। आज खाद्य सामग्री व सब्जियों पर जीएसटी लगाना कहां का न्याय है। आज रेलवे, एयरपोर्ट को बेचने का काम कर रही है मोदी सरकार। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है तो वहीं कांग्रेस लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री व गैस के दाम बढ़ने वह भी इतनी मात्रा में की कोई सोच भी नहीं सकता। पहले नोटबंदी कर लोगों को लाइन में लगने मजबूर कर दिया अब रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ दिया। मोदी जी बोलते है बेटी पढ़ाओ पर आज बच्चों की पढ़ाई को भी नहीं छोड़ा और पेन, पेंसिल, कापी पर टैक्स लगा दिया। जिसके कारण आज आमजनता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहा है।

आम लोगों में पोस्टर बांटकर बताया लूट रही केंद्र सरकार
कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने महंगाई के खिलाफ जयस्तंभ चौक से जूनी हटरी, गुडाखू लाइन होते हुए जूनी हटरी गोलबाजार में दुकानदार, आमजन मानस को पोस्टर बांटकर बताया कि किस तरह 8 साल से केन्द्र की मोदी सरकार सिर्फ आम जनता को लूटने व परेशान करने का काम कर रही है। लोगों को बताया कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर नाम ठगा व पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों के बढ़ते दाम व बढ़ती महंगाई को भी केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। वहीं सीनियर सिटीजन की रेल्वे यात्रा में बढ़ोत्तरी व बच्चों के पढ़ाई से लेकर पेंसिल तक की महंगाई की मार झेल रही है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेसजन
महंगाई चर्चा पर विशेष रूप से प्रकाश बाफना, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, अमित चद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, नारायण सोनी, शमशुद्दीन सैफी, पार्षद संतोष पिल्ले, हमीन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, प्रतिमा बंजारे, मनीष साहू, प्रभात गुप्ता, अतुल शर्मा, अब्दुल कादिर कुरैशी, आरबी मिश्रा, मुस्तफा जोया, मजहर खान, लखु भाई रूचंदानी, दुर्गेश धीवर, महेश अग्रवाल, गजेद्र शर्मा, मुजीब अहमद, मयंक सोनी, सतीश सोनपिपरे, रहीम मेमन, शब्बीर हुसैन, सुरेन्द्र देवांगन, सचिन टूरहाटे, शुभम कसार, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, जसवीर सिंह भाटिया, दीनू साहू, गंगाबाई साहू, सानिया निषाद, तुकाराम साहू, अजय अग्रवाल, हितेश गोन्नाडे, धरम साहू, दीपक शर्मा, सुनील भारती, सुनील पिल्ले, सरिता साहू, राजकुमार जायसवाल, राकेश ढीमर, राजकुमार वर्मा, गजेन्द्र यादव, अब्दुल कादिर, विजय अग्निहोत्री, सुकृत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending