Connect with us

राजनांदगांव

किसान की खुशहाली में ही राज्य की तरक्की, हमारी सरकार किसानों की सरकार : भुनेश्वर बघेल

Published

on

राजनांदगांव। किसान सम्मान, वृक्षारोपण समारोह डुमरडीहकला में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर हार-फूल, आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहंुचें अतिथियो ने मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर मंच में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल ने कहा कि किसानों की तरक्की से ही छत्तीसगढ़ का विकास संभव है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है, हम हमेशा किसानों के साथ है, जो किसानों से हमारा वादा था उसे पूरा करने का काम हम सब मिलकर कर रहे है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि भुपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार किसानों की हित में काम कर रहे है, जो बोले थे वो किये इस साल 2640 के हिसाब से किसानों का धान खरीदने का काम छत्तीसगढ़ सरकार करेगी और 2023 में 2800 रुपये के हिसाब से किसानों का धान खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल तो डोंगरगढ़ में भुनेश्वर बघेल है, तो भरोसा है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय जनपद सदस्य कृषि सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। श्री साहू व सरपंच दिनेश ठाकुर ने गांव के लिए विकास हेतु मांगों से अवगत कराएं। विधायक बघेल ने प्राथमिकता के आधार पर मांगो को पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम को विशेष अतिथि नीटू गरचा, सरपंच दिनेश ठाकुर ने अपने विचार रखे। उपस्थित विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, क्रेशर संघ अध्यक्ष नीटू गरचा, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, किसान नेता हेमंत वैष्णव, का सरपंच व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों राजीव युवा मितान क्लब द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इसके पश्चात विधायक बघेलए सहित समस्त अतिथियों ने मंच के सामने उपस्थित किसानों के बीच जाकर किसान गमछे के साथ उनका सम्मान किया गया, उनके बाद समस्त अतिथियो द्वारा तालाब, धान खरीदी उपकेंद्र एवं उनके सामने क्रेशर संघ द्वारा आरक्षित जगह पर वृक्षारोपण किया गया। क्रेशर संघ के पदाधिकारियों ने पौधे के देख रेख करवाने की बात कही गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के किसान, कांग्रेस के पदधिकारी, क्रेशर संघ के पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी सहित आसपास के ग्रामीण व ग्रामवासियों के उपस्थित में संपन्न हुआ। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने उपस्थित सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending